फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nagar Nigam

प्रमुख सचिव के आदेश पर सड़क बनाई जल निगम ने फिर खुदवाई

Wed, 04 Dec 2019 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam
बरेली। पिछले माह प्रमुख सचिव व जिले के नोडल अधिकारी नवनीत सहगल ने शहर में भ्रमण कर कई खामियां पकड़ी थीं। उन्होंने श्यामगंज स्थित आजाद इंटर कालेज के पश्चिमी छोर पर जर्जर सड़क बनवाने, सफाई, प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने आदि के निर्देश दिए थे। इसके तहत ही कुछ दिन पहले ही नगर निगम ने करीब सौ मीटर सड़क बनवाने के लिए पत्थर आदि बिछाना शुरू कर दिया। लेकिन जल निगम ने मंगलवार सुबह अचानक खोदना शुरू कर दिया, उसकी मनमानी पर नगर निगम ने भी कोई एतराज नहीं किया। जबकि इस मनमानी से लोगो को आवागमन प्रभावित जरूर हो गया है।
विज्ञापन

20 अक्टूबर की रात को प्रमुख सचिव ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शहर में भ्रमण किया। उन्हें रात साढ़े नौ से सवा दस बजे तक विभिन्न स्थानों पर जाम मिला। स्ट्रीट लाइटें भी कई जगह नहीं जल रही थीं, श्यामगंज और नगर निगम कार्यालय के सामने डलावघरों में भारी बदबू, गंदगी और कूड़ा मिला था। इस पर उन्होंने सर्किट हाउस पोर्च परिसर में नगर आयुक्त आदि अफसरों के पेंच कसे थे। उनके निर्देश पर 28 अक्टूबर को मौसम खराब होने पर भी सड़क बनवाना शुरू कर दिया था। लेकिन पांच बाद ही जल निगम ने पानी लाइन डालने के लिए खोद डाला। इसकी कोई अनुमति भी नहीं ली गई है। जल निगम ने रामवाटिका (मानसिक अस्पताल के पीछे) मार्ग और कालीबाड़ी समेत कई स्थानों पर लाइनें डालने के लिए सड़कें खोद दी हैं, इससे यातायात बाधित होने के साथ ही लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


सहगल ने हड़काया तो नहर सफाई का ध्यान आया
पिछले दिनों नोडल अधिकारी नवनीत सहगल ने समीक्षा बैठक ली थी तक जन प्रतिनिधियों ने नहरों में पानी नहीं आने का मामला उठाया था। प्रमुख सचिव सहगल की नाराजगी के बाद सिंचाई ने बंद पड़ी नहरों की सफाई शुरू करा दी है। जनपद में नहरों की लंबाई 12 सौ किलोमीटर है। इनमें से 580 किलोमीटर 60 नहरों की सफाई प्रस्तावित है। सफाई अभियान राजवाह कुम्हरा, बझेड़ा, शाही, मनाइर मझौआ, चटिया और कल्याण पुर आदि में चलाया गया है। विभागीय अफसरों ने बताया किया है कि इसी माह में बंद नहरों में पानी पहुंचना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed