फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nagar Nigam

पुलिस की नहीं लेगा मदद, हर स्थिति से खुद निपटेगा अतिक्रमणरोधी दस्ता

Tue, 19 Nov 2019 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam
बरेली। नगर निगम का अतिक्रमणरोधी दस्ता तैयार हो गया है। सोमवार को नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. एवं अन्य अफसरों ने दस्ते के साथ बैठक की। इस दौरान बताया गया कि अभियान के दौरान अब पुलिस साथ नहीं होगी। हर स्थिति से दस्ते को खुद ही निपटना होगा, इसके लिए उन्हें डंडा भी दिया गया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर नगर निगम में अतिक्रमण प्रवर्तन दल तैयार किया गया है। इसकी जिम्मेदारी रिटायर्ड कर्नल सुधीर भोला को दी गई है। उनकी टीम में 17 रिटायर्ड सैन्यकर्मी शामिल हैं। बावर्दी इस प्रवर्तन दल के साथ नगर निगम के अफसरों ने सोमवार को पहली बैठक की। बैठक में बताया कि उन्हें अतिक्रमण, अवैध कब्जा, डेयरी, गंदगी, पॉलिथीन आदि के विरुद्ध कार्रवाई करनी है। पहले अतिक्रमण विरोधी अभियान में पुलिस भी साथ रहती थी लेकिन अब पुलिस के बजाय उन्हें हर स्थिति से खुद ही मजबूती से निपटना होगा। इसके लिए उन्हें एक डंडा भी दिया गया है। अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के लिए रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है और अब डीएम की मंजूरी के बाद उस पर काम शुरू हो जाएगा। अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह ने बताया कि टीम तैयार हो गई है और अब नगर निगम में आने वाली शिकायतों पर कार्रवाई शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed