{"_id":"5d1d16a38ebc3e3cf10eb233","slug":"nagar-nigam-bareilly-news-bly3672502143","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की दस सड़कों से शाम को भी उठने लगा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की दस सड़कों से शाम को भी उठने लगा कूड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नगर निगम ने ट्रायल के तौर पर दस सड़कों पर शाम को कूड़ा उठाने की व्यवस्था शुरू कराई है। इन सड़कों पर दो-दो कर्मचारी लगाए गए हैं, जो शाम सात बजे से कूड़ा उठाएंगे।
सुबह की सफाई के बाद शाम तक शहर की सड़कों पर दोबारा कूड़े के ढेर नजर आने लगते थे। पिछले दिनों सड़कों की सफाई चौपट होने के बाद यह व्यवस्था और ज्यादा बदहाल हो गई, जिसको देखते हुए शहर की दस सड़कों पर शाम सात बजे दोबारा कूड़ा उठाने की व्यवस्था शुरू की गई। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी संजीव प्रधान ने बताया कि आउटसोर्सिंग पर इन सड़कों पर दो-दो कर्मचारी लगाए गए हैं, जो बिखरा कूड़ा उठाकर ले जाएंगे। अभी यह व्यवस्था दस दिन के लिए की गई है। सफल होने पर इसे आगे बढ़ाया जाएगा।
चयनित सड़कें
गांधी उद्यान से किला पुल, स्टेशन से चौकी चौराहा, चौकी चौराहा से नावल्टी, नावल्टी से कुतुबखाना, घंटाघर से धर्मकांटा, गांधी उद्यान से पुल के ऊपर से ईंट पजाया चौराहा, ईंट पजाया से डेलापीर, साईं मंदिर से श्यामगंज चौराहा होकर ईंट पजाया, पटेल चौक से नगर निगम होकर श्यामगंज और श्यामगंज से सेटेलाइट तक।