फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nagar Nigam

घर से शुरू करें पॉलिथीन का बहिष्कार, बढ़ाएं जागरूकता

Thu, 04 Jul 2019 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam
बरेली। सहूलियत बनकर उभरी पॉलिथीन अब पर्यावरण की दुश्मन बन चुकी है। पर्यावरणविद् इससे होने वाले नुकसान बताकर हमें चेतावनी दे रहे हैं लेकिन आपाधापी की दौड़ में शामिल लोग बेफिक्र हैं। इस पॉलिथीन रूपी जहर से समाज को कैसे बचाया जा सकता है, इसके विकल्प क्या हो सकते हैं, जैसे मुद्दों को लेकर अमर उजाला अभियान ‘ट्री ऑफ लाइफ’ के तहत बुधवार को सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें बुद्धिजीवियों ने पॉलिथीन से होने वाले नुकसान और इसकी रोकथाम को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

अमर उजाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पॉलिथीन के नुकसान बताते हुए बुद्धिजीवियों ने घर से ही पॉलिथीन के विरोध की शुरुआत करने को कहा। व्यापारी दुर्गेश खटवानी ने कहा, पॉलिथीन पर कार्रवाई करने वाली टीमें छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई करती हैं, जबकि इसकी जड़ पर चोट की जानी चाहिए। जब तक निर्माता पर कार्रवाई नहीं होगी, पॉलिथीन पर रोक लगना संभव नहीं है। डॉ. विकास वर्मा ने कहा, पॉलिथीन पर रोक लगाने के लिए जानकारी, जिम्मेदारी और जवाबदेही तय करनी होगी। सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएं, जागरूकता की शुरुआत बच्चों से की जाए। जनजागरूकता के चलते ही इंदौर ने यह लक्ष्य हासिल कर लिया है।
विज्ञापन

सरदार सुरजीत सिंह ने कहा, जागरूकता जरूरी है और कार्रवाई इसके स्रोताें पर हो तभी रोकथाम संभव है। प्रगतिशील किसान अनिल साहनी ने कहा डिस्पोजल का इस्तेमाल 40 साल पहले शुरू हुआ और आज सब इस पर निर्भर हैं। हमने इस संस्कृति को अपनाया है तो अब पीछे भी लौटना पड़ेगा। इसकी रोकथाम के लिए लोगों में डर भी जरूरी है। साथ ही निर्माण पर भी रोक जरूरी है। उद्यमी अजय शुक्ला ने कहा कि पड़ोसी जिला शाहजहांपुर ने हमसे अच्छा काम किया है तो हम क्यों नहीं कर सकते। जागरूकता से ही सब संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईए के पदाधिकारी सुरेश सुंदरानी ने कहा, प्लास्टिक निर्माण बंद होना उपाय नहीं है, कई जगह इसकी जरूरत भी है, लेकिन जागरूकता से पर्यावरण को नुकसानदेह पॉलिथीन को बंद कर सकते हैं। डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि इस पर रोक लगाने के सिस्टम में खामी है। कूड़े का सेग्रिगेशन होना चाहिए, सोच बदलने की जरूरत है। लोग खरीदारी को घर से थैला लेकर ही निकलें। महेंद्र टिक्यानी ने भी जागरूकता बढ़ाने को कहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी पीसी कनौजिया ने लोगों के सहयोग से ही मुहिम के सफल होने की बात कही। सभी से सहमत होते हुए सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने कहा कि कोई भी समस्या एकदम खत्म नहीं की जा सकती। मगर हम प्रयास करेंगे तो इससे निश्चित ही मुक्ति पा लेेंगे। बुद्धिजीवियों से सहयोग की अपील करते हुए घर से ही पॉलिथीन का विरोध शुरू करने का आह्वान किया और इस पर रोकथाम के लिए अभियान चलाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed