फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   NA

Bareilly News: दस करोड़ 67 लाख रुपये से जंक्शन के यार्ड की होगी री-मॉडलिंग

Sun, 05 Feb 2023 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
NA
बरेली। जंक्शन के यार्ड की री-माॅडलिंग के लिए बजट में 10.67 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इससे यात्री सुविधाओं का विकास होगा। सवारी और मालगाड़ी कोच का डिपो बनेगा। एसी कोच की मरम्मत भी यार्ड में हो सकेगी। अभी तक एक छोटा सा एसी शेड है। जंक्शन में सिक लाइन और एसी शेड अलग-अलग छोर पर बने हैं। एक नंबर ट्रैक से ही एसी शेड तक कोच भेजे जा सकते हैं। जब नया शेड बन जाएगा तो सभी तरह की कोच की मरम्मत एक ही साइड में वाशिंग लाइन के करीब हो सकेगी। अभी तक मरम्मत के लिए कोच इधर से उधर भेजने के लिए बार-बार शंटिंग करनी पड़ती है। सेवानिवृत्त स्टेशन अधीक्षक एससी वर्मा ने बताया कि यार्ड री-माडिंग की जरूरत लंबे समय से थी, लेकिन अब मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

ये होंगे फायदे
यार्ड की अपलाइन में फिलहाल 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार है। री-माॅडलिंग के बाद 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक हो जाएगी।
लखनऊ से बरेली के बीच वंदे मेट्रो प्रस्तावित है, ट्रैक ठीक होने और यार्ड री-मॉडलिंग से उसके शीघ्र संचालन की संभावना बनेगी।

विशेषज्ञ की राय

बरेली जंक्शन की री-माॅडलिंग के बाद ट्रेनें अनावश्क तरीके से रोकनी नहीं पड़ेंगी। डिपो बनने से कोच की मरम्मत आसानी से हो सकेगी। यह भी अच्छी बात है कि कोच डिपो ईओटी क्रेन के साथ बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

एससी वर्मा, सेवानिवृत्त स्टेशन अधीक्षक बरेली-अलीगढ़ ट्रैक के दोहरीकरण से बढ़ेंगी ट्रेनें
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली। मालगाड़ी आने पर ट्रेन को कई बार क्रॉसिंग में खड़ा करते हैं और ट्रेन लेट हो जाती है। इसलिए अब बरेली-अलीगढ़ व चंदौसी-मुरादाबाद के बीच रेल लाइन का दोहरीकरण मंजूर हुआ है। इससे मौजूदा समय में चल रहीं ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। नई ट्रेनें भी चलाई जा सकेंगी। बरेली-चंदौसी-अलीगढ़ (167 किलोमीटर) व मुरादाबाद-चंदौसी (44 किलोमीटर) रेल लाइन का दोहरीकरण कराए जाने को बजट में मंजूरी मिली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed