{"_id":"6aeba3a386cdedfdf10f9a18","slug":"my-child-is-ill-how-will-i-be-able-to-conduct-the-census-bareilly-news-c-4-bly1015-1001948-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बच्चा बीमार है, कैसे कर पाऊंगी जनगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बच्चा बीमार है, कैसे कर पाऊंगी जनगणना
विज्ञापन
बरेली। जनगणना में लगाई गई ड्यूटी कटवाने के लिए इन दिनों बड़ी संख्या में कर्मचारी विकास भवन पहुंच रहे हैं। कोई खुद की तो कोई बच्चे की बीमारी का हवाला देकर जनगणना ड्यूटी से छूट देने की मांग कर रहा है। कई पारिवारिक जिम्मेदारियों का हवाला भी दे रहे हैं।
जनगणना के लिए विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। विकास भवन पहुंच रहे कर्मचारी अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं कि उनकी परिस्थितियों को देखते हुए ड्यूटी से मुक्त किया जाए। हालांकि यहां प्रशासन की ओर से गठित बोर्ड पूरे मानकों के आधार पर परीक्षण कर रहा है।
बुधवार को अधिकांश आवेदन निरस्त कर दिए गए। ड्यूटी कटवाने के लिए पहुंच रहे कर्मचारियों की अपनी-अपनी मजबूरियां हैं। हालांकि बोर्ड के अधिकारी कर्मचारियों को समझाकर जनगणना में सहयोग करने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
बच्चे को हो गया निमोनिया, नहीं हुई सुनवाई
भदपुरा से विकास भवन पहुंचीं किरण गंगवार ने बताया कि वह सहायक शिक्षक के पद पर तैनात हैं। उनके नौ माह के बच्चे को डॉक्टर ने निमोनिया से ग्रसित बताया है। उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों को बच्चे की मेडिकल रिपोर्ट भी दिखाई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
सर्जरी कराने के लिए नहीं मिली छूट
मीरगंज के रयैया नगला में तैनात सविता शर्मा भी मेडिकल रिपोर्ट लेकर बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत हुईं। उन्होंने बताया कि उनकी सर्जरी होनी है। डॉक्टर ने निर्धारित समय पर ही सर्जरी कराने की सलाह दी है। बताया कि बोर्ड को मेडिकल संबंधी सभी जांचें व अन्य प्रपत्र भी दिखाए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।