फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Muzaffarpur-Anand Vihar special train ran 200 km without water, 17 trains were late

Bareilly News: बिना पानी के 200 किमी चली मुजफ्फरपुर-आनंद विहार विशेष ट्रेन, 17 लेटलतीफी का शिकार

Sun, 13 Jul 2025 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarpur-Anand Vihar special train ran 200 km without water, 17 trains were late
बरेली जंक्शन अतिरिक्त ठहराव देकर भरा गया पानी
विज्ञापन

बरेली। रेलवे ने विशेष ट्रेनों के भले ही फेरों को बढ़ा दिया है, लेकिन इन ट्रेनों की व्यवस्थाएं नहीं संभल रहीं। शनिवार लखनऊ से निकलने के बाद 04017 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार विशेष ट्रेन के पांच कोचों में पानी खत्म हो गया। ट्रेन 200 किलोमीटर बिना पानी के चली। प्रशांत कुमार नाम के यात्री की शिकायत पर सुबह 11:48 बजे ट्रेन के बरेली जंक्शन पहुंचने पर पानी भरा गया। कुछ ट्रेनों में एसी खराब होने की शिकायत रहीं। शनिवार को भी 17 ट्रेनों ने यात्रियों को इंतजार कराया।
04017 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार विशेष ट्रेन दो घंटे की देरी से आई। 03224 हरिद्वार-राजकीर विशेष ट्रेन को हरिद्वार से ही सात घंटे देरी से चलाया गया। 03224 राजगीर-हरिद्वार विशेष गाड़ी भी छह घंटे देरी से आई। 03311 चंडीगढ़ विशेष सुरफास्ट ने दो घंटे इंतजार कराया और 04012 दिल्ली-दरभंगा विशेष ट्रेन चार घंटे देरी से आई। वहीं 04518 बठिंडा-वाराणसी विशेष ट्रेन, 04021 गोरखपुर-नई दिल्ली विशेष ट्रेन, 04503 पटना-चंडीगढ़ विशेष ट्रेन और 04049 ऐशबाग-नई दिल्ली विशेष गाड़ी को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

नियमित गाड़ियों में 14674 शहीद एक्सप्रेस, 13006 हावड़ा मेल, 14242 नौचंदी एक्सप्रेस, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 13010 दून एक्सप्रेस, 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस, 15910 अवध असम एक्सप्रेस और 13152 कोलकाता एक्सप्रेस लेटलतीफी का शिकार रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed