फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Muslim man worships CM Yogi adityanath picture in his farming land claiming justice

शाहजहांपुर: खेत में मुख्यमंत्री योगी की पूजा करने बैठ गया मुस्लिम युवक, बताई यह वजह

Thu, 11 Jun 2020 11:17 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 11 Jun 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Muslim man worships CM Yogi adityanath picture in his farming land claiming justice
मुख्यमंत्री योगी की पूजा करता युवक - फोटो : अमर उजाला

न्याय न मिलने पर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के एक मुस्लिम युवक द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर को पूजने का मामला सामने आया है। युवक ने अपने खेत में बैठकर योगी आदित्यनाथ की तस्वीर पर तिलक लगाकर पूजन करना शुरू कर दिया, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


रोजा थाना क्षेत्र के गांव हथौड़ा निवासी वसीम अंसारी का खेत जी सर्जिवियर के पीछे स्थित है। वसीम के मुताबिक उसके खेत तक जाने वाले रास्ते को फैक्ट्री के मालिक ने दीवार खड़ी कर बंद कर दिया है। विरोध करने पर फैक्ट्री का मालिक और उसके बेटों ने हथियार भी लहराए थे और किसानों से मारपीट की थी। 
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन ऊंचे रसूख वाले फैक्ट्री के मालिक के सामने पुलिस प्रशासन कार्रवाई करने से बच रहा है। पुलिस प्रशासन से मदद ना मिलने से परेशान होकर उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका कहना है कि मुख्यमंत्री योगी पर उसे पूरा भरोसा है, इसलिए उनकी तस्वीर का पूजन किया। अगली बार वह सीएम आवास के सामने बैठकर योगी की पूजा करेगा। 

वहीं, रोजा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर लाल ने बताया कि युवक द्वारा जिस चकरोड को खेत तक जाने का रास्ता बताया जा रहा है, वह फैक्ट्री का है। युवक द्वारा मुख्यमंत्री की तस्वीर को पूजने की जानकारी उन्हें नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed