Bareilly News: दूसरे समुदाय के युवक ने युवती को किया अगवा, परिजनों ने थाने में किया हंगामा
छात्रा मंगलवार की सुबह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में गांव का ही युवक साजिद अपने साथी आफताब और आबिद के साथ मिलकर छात्रा बाइक पर ले गया। पुलिस ने छात्रा को बरामद कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के भुता क्षेत्र में घर से कॉलेज जाने के लिए निकली युवती को दूसरे समुदाय का युवक अपने साथियों के साथ बहला फुसलाकर साथ ले गया। जानकारी पर जब परिजन आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई। थाने में हंगामे के बाद पुलिस ने युवती को बरामद किया। परिजनों की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी घरों से फरार हो गए हैं।
भुता थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती मंगलवार को सुबह दस बजे कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते से गांव में कॉस्मेटिक की दुकान चलाने वाला साजिद अपने साथी आफताब और आबिद के साथ बहला फुसलाकर बाइक पर बिठा कर युवती को साथ ले गया। छात्रा के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो वह शिकायत करने साजिद के घर गए।
पीड़ित परिवार के साथ मारपीट
आरोप है इस दौरान उनके साथ अभद्रता की गई। बाद में आरोपी के परिवार के सरताज, सोनू, शानू और आसिफ लाठी-डंडे लेकर पीड़ित के घर घुस गए। गालीगलौज करने के साथ मारपीट की गई। शोरशराबे पर भीड़ जुटती देख आरोपी फरार हो गए। दो समुदायों से जुड़ा मामला होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति बन गई
परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। मामला तूल पकड़ता देख पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती को खोज लिया। युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। दो समुदायों से जुड़ा मामला होने की वजह से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
सीओ गौरव सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।