{"_id":"66d543bbb3c23c5b5a043456","slug":"muslim-man-entered-the-house-and-misdeeds-the-teenager-girl-in-bareilly-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दूसरे समुदाय के युवक ने घर में घुसकर किशोरी से किया दुष्कर्म, लोगों ने दबोचा, जमकर की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दूसरे समुदाय के युवक ने घर में घुसकर किशोरी से किया दुष्कर्म, लोगों ने दबोचा, जमकर की पिटाई
Mon, 02 Sep 2024 10:18 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 02 Sep 2024 10:18 AM IST
सार
बरेली के शाही थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दूसरे समुदाय के युवक ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने आरोपी को मौके से पकड़ लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के शाही थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर दूसरे समुदाय के युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों और गांव वालों ने मौके पर ही आरोपी को दबोच लिया। उसकी पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
जाकारी के मुताबिक रविवार दोपहर एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी। मौका पाकर आरोपी राशिद मंसूरी उसके घर में घुस गया। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि विरोध करने पर मारपीट करने के साथ जान से मारने की कोशिश की। शोरशराबा होने घर के बाहर आस-पड़ोस के लोग जुट गए। इसी दौरान किशोरी के परिवार वाले भी आ गए।
विज्ञापन
लोगों ने आरोपी को पकड़ने के साथ ही उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर दुनका चौकी प्रभारी सुधीर कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। इंस्पेक्टर अमित बालियान ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन