{"_id":"66ee1bd6524c9de8550c5639","slug":"muslim-contractors-are-facing-problems-due-to-waqf-amendment-bill-shafat-bareilly-news-c-4-lko1018-485500-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"वक्फ संशोधन बिल से मुसलमानों के ठेकेदारों को हो रही तकलीफ : शफात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वक्फ संशोधन बिल से मुसलमानों के ठेकेदारों को हो रही तकलीफ : शफात
विज्ञापन
बरेली। उप्र वक्फ विकास निगम के निदेशक शफात हुसैन ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल से मुसलमानों के ठेकेदारों को तकलीफ हो रही है। इस बिल से वक्फ संपत्तियों की लूट खत्म होगी।
शफात हुसैन भाजपा के सदस्यता अभियान के सिलसिले में शुक्रवार को शहर आए हुए थे। इस दौरान सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्ग अपनी जमीन वक्फ कर गए, ताकि कौम की भलाई हो सके। इन संपत्तियों पर कुछ लोग माफियागीरी कर रहे हैं। उन्हें ही ज्यादा परेशानी हो रही है, लेकिन संशोधित बिल हर हाल में पास होकर रहेगा।
उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक मोर्चा को पांच लाख मुस्लिम सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है, जिसे पूरा करना है। काजी टोला के एक कार्यक्रम में पहुंचकर उन्होंने लोगों को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई। भाजपा महानगर ओबीसी मोर्चा के नेता शारिक अब्बासी ने बताया हर राजनीतिक पार्टी ने मुसलमानों के वोट का इस्तेमाल किया। भाजपा मुस्लिम वोटों का इस्तेमाल नहीं कर रही, बल्कि हर योजना में उनको भागीदार बना रही है। इससे पूर्व उनके सर्किट हाउस पहुंचने पर सलीम अंसारी, असलम खान, सरताज हुसैन, शानू काजमी आदि ने स्वागत किया। संवाद