फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   mushayara

महिलाओं को भी बदलना होगा

Mon, 19 Jan 2015 12:34 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 19 Jan 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
mushayara
 भोपाल से आईं मशहूर शायर अंजुम रहबर ने कहा कि महिला उत्पीड़न आज का मसला नहीं यह पहले से होता रहा है। जरूरत इस बात की भी है कि महिलाओं को खुद भी बदलना पड़ेगा। आज जो घटनाएं घट रही हैं उनमें से कुछ के लिए कभी महिला भी खतावार हो सकती है। खास कर पहनावे पर ध्यान देने की जरूरत है। सच तो यह है कि भारतीय संस्कृति से हम परे होते जा रहे हैं। वहीं उन्होंने इस्लामी आतंकवाद के मुद्दे पर कहा कि इसे किसी मजहब से नहीं जोड़ना चाहिए क्योंकि आतंकवादी का कोई मजहब ही नहीं है।
विज्ञापन


वेस्टर्न कल्चर समाज को कर रहा है प्रभावित
बरेली। दिल्ली से आईं कवयित्री सरिता शर्मा ने कहा कि महिलाओं के साथ जितनी घटनाएं हो रही हैं, इस तरह की घटनाएं पहले भी होती थीं मगर दबा दी जाती थीं। आज मीडिया ज्यादा मजबूत है इसलिए घटनाएं सामने आ रही हैं। पहले महिलाओं में भी हिम्मत नहीं थी और सबसे बढ़ कर महिलाओं को ज्यादा दोषी माना जाता था। कानून भी इतना सख्त नहीं था। उन्होंने कहा कि लड़कियों को भी सलीके वाले कपड़े पहनने चाहिए। उनकी जिद होती है कि रात में दो बजे वह क्यों नहीं निकल सकती हैं, तो यह सही थोड़ी है। उन्होंने कहा कि इसीलिए पुरानी मान्यताओं में आज भी दम है। वह इन तमाम बातों से बचाती हैं।
विज्ञापन


आतंकवाद नहीं देश में गुरबत है बड़ा मुद्दा
बरेली। भोपाल से आए मशहूर शायर मंजर भोपाली ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि आज आतंकवाद कोई समस्या नहीं है, यह बे मायने है। देश की सबसे बड़ी समस्या गुरबत (गरीबी) है। गरीबी दूर हो गई तो काफी मसले खुद ही हल हो जाएंगे। झारखंड में जो हो रहा है वह इस समस्या की जड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम समस्याओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह यह नहीं मानते कि मुस्लिम अशिक्षित हैं। यह दस साल पुरानी बात है। आज मुस्लिम शिक्षित हो चुका है। उसमें पढ़ने और आगे बढ़ने का जज्बा है। मगर हमसे कहीं चूक हो रही है। मुस्लिम संगठनों को भी चाहिए कि वह वेलफेयर के काम के साथ बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी भी उठाएं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed