फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Murder of watchman by taking him on the pretext of giving him alcohol

Bareilly News: शराब पिलाने के बहाने ले जाकर चौकीदार की हत्या

Thu, 31 Oct 2024 03:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Murder of watchman by taking him on the pretext of giving him alcohol
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव खमरिया सानी के चौकीदार को मंगलवार रात गांव के ही दो लोग घर से बुलाकर ले गए। आरोप है कि खेत में हत्या कर दी। सुबह जानकारी हुई कि उनका शव मंडनपुर के खेतों में पड़ा है। पत्नी की ओर से दो लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट स्पष्ट नहीं आने पर जांच के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन



ऊषा देवी ने बताया कि पति चंद्रसेन (45) गांव के चौकीदार थे। मंगलवार रात नौ बजे गांव के ओमपाल व राजवीर उनके घर आए। शराब पिलाने की बात कहकर पति को जंगल की ओर ले गए, वहां गला दबाकर उनकी हत्या कर दी गई। चंद्रसेन के गले पर चोटों के निशान थे। ऊषा देवी ने बताया कि उन्होंने परिजनों के साथ रात तक तलाश किया लेकिन पति का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

सुबह ग्राम प्रधान सोमपाल मौर्य ने बताया कि उनके पति का शव शब्बीर अहमद निवासी मंडनपुर के खेत के पास चकरोड पर पड़ा है। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पत्नी से भी पूछताछ, अंत्येष्टि कराने भेजा
कई बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। मृतक की पत्नी से भी पूछताछ की गई। हालांकि शाम को पति की अंत्येष्टि के लिहाज से उसे घर भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। सही तथ्य सामने आने पर खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed