फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Murder of rape victim by strangulation dead body thrown in highway plot ribs also found broken

बरेली: गला दबाकर दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, हाईवे किनारे प्लॉट में फेंका शव, पसलियां भी टूटी मिलीं

Sun, 13 Mar 2022 02:10 AM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली) Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 13 Mar 2022 02:10 AM IST
सार

बहेड़ी में शुक्रवार रात करीब पौने दो बजे नैनीताल हाईवे किनारे गॉडविन स्कूल के पास प्लॉट में उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर सीओ अजय कुमार गौतम और इंस्पेक्टर सुशील कुमार अहलावत मौके पर पहुंचे। युवती लाल और नीले रंग का सलवार सूट पहने हुए थी और पास ही मोबाइल पड़ा था।

विज्ञापन
Murder of rape victim by strangulation dead body thrown in highway plot ribs also found broken
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

दुष्कर्म पीड़िता 22 वर्षीय युवती की हत्या करके उसका शव हाईवे किनारे खाली प्लॉट में फेंक दिया गया। पोस्टमार्टम में उसकी मौत का कारण गला दबाना बताया गया है। साथ पसलियां टूटी मिलने के अलावा पीठ पर भी चोट मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वारदात को लेकर करीबियों पर ही शक जताया जा रहा है।

विज्ञापन


बहेड़ी में शुक्रवार रात करीब पौने दो बजे नैनीताल हाईवे किनारे गॉडविन स्कूल के पास प्लॉट में उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर सीओ अजय कुमार गौतम और इंस्पेक्टर सुशील कुमार अहलावत मौके पर पहुंचे। युवती लाल और नीले रंग का सलवार सूट पहने हुए थी और पास ही मोबाइल पड़ा था। मोबाइल में मिले नंबरों पर कॉल करके पुलिस ने उसके परिजन से संपर्क किया तो क्षेत्र के ही एक गांव में रहने वाले युवक ने वहां पहुंचकर उसकी शिनाख्त अपनी बहन के रूप में की। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया गया। घटना की सूचना पर अन्य परिजन भी वहां पहुंच गए। उन लोगों ने बताया कि युवती ने इंटर तक पढ़ाई की थी और काफी तेज थी। अक्सर घर से वह बिना बताए चली जाती थी। शुक्रवार शाम भी वह किसी को कुछ बताए बगैर ही घर से गई थी। इसी वजह से उन लोगों ने न तो पुलिस को सूचना दी और न ही उसे कहीं खोजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रायल पर है दुष्कर्म का मुकदमा
पुलिस के मुताबिक, कुछ साल पहले युवती की बहन के देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। युवती ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी और अब वह मामला कोर्ट में ट्रायल पर है। जल्दी ही उसमें फैसला आने की उम्मीद है। इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।

संपत्ति को लेकर भी है विवाद
पुलिस के मुताबिक कुछ समय पहले युवती के पिता की मौत हुई थी तो संपत्ति में उसका नाम भी आया था। बताया कि परिवार के लोग उसके नाम पर आई जमीन बेचकर शादी करना चाहते थे। इसको लेकर भी घर में विवाद रहता था और उसकी किसी से नहीं पटती थी। इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है।

पसलियां टूटी होने से वाहन चढ़ाने की आशंका
युवती के शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल के जरिये कराया गया और उसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम में मौत का कारण गला दबाना बताया गया है और पसलियां भी टूटी मिली हैं। इसके अलावा पीठ पर भी चोट के निशान हैं। इस आधार पर उस पर कोई वाहन चढ़ाने की भी आशंका जताई जा रही है। वहीं, दुष्कर्म की आशंका के चलते स्लाइड भी बनाई गई है।


पोस्टमार्टम में युवती की गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है। अभी परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। कुछ करीबी ही शक के दायरे में हैं। जल्दी मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। - राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed