Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Murder of young man in Bareilly Police had gone away after showing their face

बरेली में रवि का कत्ल: मुंह दिखाकर चली गई थी पुलिस... और हो गई हत्या; बचाई जा सकती थी बड़ी वारदात

Sun, 27 Oct 2024 12:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 27 Oct 2024 12:29 PM IST
सार

बरेली में कलाकारों से अभद्रता का विरोध पर रामलीला के मंच पर युवक की हत्या हो गई। छह-सात युवक कपड़े बदलने के लिए बने कमरे के पास बैठकर टिप्पणी कर रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने साथियों संग आकर हमला किया।

विज्ञापन
Murder of young man in Bareilly Police had gone away after showing their face
Bareilly - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शाही थाना क्षेत्र के जुन्हाई गांव में रामलीला के मंच पर शुक्रवार रात को हुई रवि सिंह की हत्या में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। दरअसल, वारदात के करीब तीन घंटे पहले कलाकारों से अभद्रता के विरोध में दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। 
विज्ञापन


उसी समय पुलिस अगर सख्ती से पेश आती तो इतनी बड़ी वारदात को बचाया जा सकता था। ड्यूटी तय होने के बाद भी पुलिस आई और उद्घाटन के बाद विधायक के जाते ही चली गई। पुलिस की इस लापरवाही पर एसपी ने थानाध्यक्ष व सीओ से पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


पुलिस ने दी दबिश, आरोपी फरार
वारदात की सूचना पर घटनास्थल पर एसपी देहात उत्तरी मुकेश मिश्रा, सीओ मीरगंज गौरव सिंह, थानाध्यक्ष अमित कुमार बालियान पहुंचे व आरोपियों के यहां दबिश दी। अधिकांश आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नामजदों में से केवल एक नितिन को पकड़ा जा सका। रवि तीन भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। इनमें दो बेटियां हैं। पोस्टमार्टम के बाद पहुंचे शव का देर शाम पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Trending Videos

मेला व्यवस्थापक प्रमोद सिंह ने बताया गांव में 57 वर्षों से लगातार रामलीला का मंचन हो रहा है। पहली बार है, जब रामलीला को स्थगित कर दिया गया है। मंचन 31 अक्तूबर तक चलना था। मेला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पुलिस में दरोगा हैं।

 

आपको बता दें कि बरेली के शाही थाना क्षेत्र के जुन्हाई गांव में रामलीला के कलाकारों से अभद्रता का विरोध करने पर मंच पर बैठे युवक की 10-12 लोगों ने पीट- पीटकर हत्या कर दी। मंचन खत्म होने के बाद शुक्रवार रात को हुए इस हमले में तीन लोग घायल भी हुए हैं। 

 

लोहे की रॉड, डंडों से हमला करने से पहले आरोपियों ने हवाई फायरिंग भी की थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर तीन भाइयों, उनके पिता समेत पांच लोगों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। 
 

शाम को मेले का शुभारंभ हुआ था
शुक्रवार शाम को रामलीला मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने किया। मंच के दाहिनी ओर बने कमरे में कलाकार तैयार हो रहे थे। कमेटी के पदाधिकारियों के मुताबिक, रात करीब दस बजे शेरगढ़ के कुड़का गांव का नितिन यादव छह-सात युवकों के साथ मंच के पास बैठ गया और कलाकारों से अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर उस समय तो चला गया, लेकिन रात करीब डेढ़ बजे के बाद अपने साथियों के साथ आया।

सीने पर तमंचा रख दी जान से मारने की धमकी 
इसके बाद मंच पर बैठे रवि सिंह (26), गौरव सिंह, दीपक सिंह व सोनू सिंह पर हमला कर दिया। नितिन यादव ने गौरव सिंह के सीने पर तमंचा रखकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सभी आरोपी बाइकों से फरार हो गए। ग्रामीण घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी वंदना ने नितिन यादव, ऋषिपाल सिंह व उसके तीन बेटों आकाश सिंह, अमन, सुभाष पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed