फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   murder

शास्त्री नगर में युवक की गला दबाकर हत्या

Mon, 28 Sep 2015 01:29 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 28 Sep 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
बरेली। थाना प्रेमनगर के शास्त्रीनगर में 28 वर्षीय विशंभर दयाल गंगवार की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस को उसकी लाश बेड के पास जमीन पर पड़ी मिली। मृतक के गले और शरीर पर चोट के निशान हैं, लेकिन हत्या की वजह का अभी तक साफ नहीं है।
विज्ञापन

थाना भोजीपुरा के सैदपुर सोरारा गांव निवासी विशंभर दयाल गंगवार शास्त्रीनगर में सतेंद्र कुमार गंगवार के घर में दो साल से किराए पर रहकर रेलवे के ठेकेदार जसवंत गंगवार के यहां सुपरवाइजर की नौकरी करते थे। उनकी पत्नी सुनीता देवी बसंत बिहार में ब्यूटी पॉर्लर चलाती हैं। विशंभर के मकान मालिक जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए वह परिवार के साथ पिछले दस दिन से शीशगढ़ इलाके स्थित अपने पैतृक गांव गुलड़िया में रह रहे हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात शराब अधिक पी लेने की वजह से विशंभर की दो दिन से तबियत खराब थी। इसलिए वह ड्यूटी पर नहीं जा रहे थे। रविवार को 10.30 बजे तक कई लोगों का विशंभर गंगवार के मोबाइल पर फोन आए, लेकिन पत्नी ने तबियत खराब होने की वजह से सभी से ड्यूटी पर जाने से मना कर दिया। 11.30 बजे सुनीता ब्यूटी पॉर्लर चली गईं। सुनीता ने बताया कि पौने छह बजे घर लौटीं तो उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। उन्होंने जैसे ही दरवाजा खोला विशंभर का आधा शरीर बेड पर था और पैर जमीन पर टिके थे। कमरे का मंजर देखकर वह पड़ोसन कमलेश कुमारी के घर पहुंच गईं। इसके बाद पूरे मोहल्ले में शोर मच गया। विशंभर का शव बेड से नीचे उतारा तो उनकी सांसे थम चुकी थीं। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर प्रेमनगर देवेश सिंह मौके पर पहुंच गए। सीओ सिटी मुकुल द्विवेदी ने भी मौके का मुआयना किया। फील्ड यूनिट की टीम को बुला लिया गया। प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह ने बताया कि हत्या की वजह का अभी तक पता नहीं लग पाया है। मुकदमा लिखकर छानबीन की जा रही है। विशंभर चार भाईयों में सबसे बड़े थे। प्रथम दृष्टया यही लग रहा है कि हत्या गला दबाकर की गई है। परिवार वाले किसी तरह की दुश्मनी से भी इंकार कर रहे हैं।     
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed