{"_id":"61327bde8ebc3e7a191cbc5f","slug":"murder-bareilly-news-bly4584529178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली : शराब पिलाकर अपने बहनोई की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली : शराब पिलाकर अपने बहनोई की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या
Sat, 04 Sep 2021 04:28 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 04:28 PM IST
सार
सहवान कस्बे में बृहस्पतिवार रात दो युवकों ने अपने घर में बहनोई कांशीराम आवासीय कॉलोनी निवासी दूल्हे मियां (48) की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी और लाश मौके पर छोड़कर दिल्ली भाग गए। परिजन को घटना का पता शुक्रवार सुबह को लगा। मृतक के बेटे की ओर से एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
मृतक दूल्हे मियां फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहवान कस्बे में बृहस्पतिवार रात दो युवकों ने अपने घर में बहनोई कांशीराम आवासीय कॉलोनी निवासी दूल्हे मियां (48) की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी और लाश मौके पर छोड़कर दिल्ली भाग गए। आरोपियों ने मुर्गा पार्टी देने की कहकर बहनोई को फोन करके अपने घर बुलाया था। परिजन को घटना का पता शुक्रवार सुबह को लगा जब एक आरोपी ने अपने भांजे को फोन किया। मृतक के बेटे साहिल ने अपने हत्यारोपी मामा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दूल्हे मियां मूल रूप से इस्लामनगर के मोहल्ला जमुनी निवासी थे। पिछले दस साल से वह सहसवान में अकबराबाद चौराहे के पास बाइक मैकेनिक की दुकान चला रहे थे। दूल्हे मियां पिछले करीब पांच सालों से अपने परिवार सहित सहसवान के जहांगीराबाद मोहल्ले के बास स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में रह रहे थे। उनकी सहसवान कस्बे के नवादा मोहल्ले में ससुराल है। हालांकि दूल्हे मियां के ससुराल वाले दिल्ली में रहकर काम करते हैं। यहां उनके मकान में ताला पड़ा रहता है।
दूल्हे मियां के बेटे साहिल ने बताया कि उसके मामा हनीफ और रफीक सहसवान आए हुए थे । बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे उसे फोन पर पिता दूल्हे मियां ने बताया कि उन्हें हनीफ और रफीक ने मुर्गा पार्टी पर अपने घर बुलाया है। वहां जाने की वजह से वह रात को घर नहीं आएंगे। इसलिए रात को दूल्हे मियां के घर न पहुंचने पर पत्नी और बच्चे निश्चिंत रहे।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे हनीफ ने अपने भांजे साहिल को फोन करके उसके पिता की हत्या करने और लाश अपने घर में पड़ी होने की जानकारी दी। इसके बाद परिवार वाले नवादा मौके पर पहुंचे तो दूल्हे मियां का आधा शव जमीन और आधा चारपाई पर पड़ा था। उनका सिर ईंट से कुचला हुआ था। मौके पर खून से सनी ईंट पड़ी थी। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
पुलिस ने दूल्हे मियां के बेटे साहिल की ओर से उसके मामा रफीक और हनीफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम दिल्ली भेजी गई है। पुलिस का मानना है कि वारदात को अंजाम देने से पहले दूल्हे मियां को आरोपियों ने शराब पिलाई थी। इस वारदात को मृतक के दो सालों ने अंजाम दिया है । मृतक के बेटे की ओर से एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात