फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   murder

पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

Mon, 25 May 2020 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
murder
शाहजहांपुर जिला अस्पताल में घायल को देखते डॉक्टर। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बाइक टकराने को लेकर हुए विवाद में रविवार को सदर बाजार थाना क्षेत्र में चिनौर तिराहे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो दो बाइकों पर सवार छह हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन

सदर बाजार थाना क्षेत्र के गांव चिनौर निवासी 20 वर्षीय आकाश वर्मा रोजा थाना क्षेत्र के अटलसिया में एक नमकीन फैक्टरी में नौकरी करते थे। रविवार रात साढ़े आठ बजे छोटे भाई प्रकाश के साथ ड्यूटी करके घर लौट रहे थे। कैंट क्षेत्र में ओसीएफ के पास सामने से आई बाइक से भिड़ंत हो गई। इसको लेकर दूसरी बाइक पर सवार दोनों लोगों से विवाद हो गया। दूसरी बाइक पर सवार युवक धमकी देते हुए चले गए। बाइक टकराने से आकाश को चोट आई थी, जिसकी सूचना उसने पिता कैलाश को दी तो वह मौके पर पहुंच गए और आकाश को बाइक पर बैठाकर घर ले जा रहे थे, जबकि प्रकाश पैदल घर की ओर आ रहा था।
विज्ञापन

घर से कुछ ही दूरी पर चिनौर तिराहे पर पहुंचे। तभी दो बाइकों पर सवार छह लोगों ने घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान करीब छह राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने से आकाश और कैलाश गंभीर घायल हो गए। परिवार के लाला राम और मोहल्ले वाले मौके पर पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। उन्होंने घायल आकाश और कैलाश को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन---
सीओ सिटी प्रवीण कुमार ने बताया कि ड्यूटी से लौटते समय आकाश की बाइक अज्ञात लोगों की बाइक से भिड़ गई थी, जिस पर आकाश और उसके पिता कैलाश की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों की पहचान कराई जा रही है। मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed