फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Murder and suspense in 'Kismat Palace'

Bareilly News: ‘किस्मत पैलेस’ में हत्या और सस्पेंस

Wed, 16 Oct 2024 06:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Murder and suspense in 'Kismat Palace'
बरेली। रिद्धिमा के प्रेक्षागृह में हत्या और सस्पेंस से भरपूर नाटक ‘किस्मत पैलैस’ का मंचन किया गया। चतुर्थ थिएटर फेस्टिवल रंग महोत्सव इंद्रधनुष 2024 के तीसरे दिन मंगलवार को नाटक का मंचन एकलव्य थिएटर देहरादून की ओर से अखिलेश नारायण के निर्देशन में हुआ।
विज्ञापन

मंचन की शुरुआत फिल्म निर्माता और निर्देशक जय सिंह ऐडनवाला से होती है, जो नशे में गाड़ी चलाने के कारण दुर्घटना का शिकार हो जाता है। उसे एक युवक सुभाष कुमार मौत से बचा लेता है और घर छोड़ने जाता है। सुभाष को वह ड्राइवर बना लेते हैं। जय सिंह की पत्नी मल्लिका इस फैसले को पसंद नहीं करती और चोरी के आरोप में फंसाकर सुभाष को घर से निकालने की कोशिश करती है। हालांकि, सुभाष की बुद्धिमत्ता के चलते वह सफल नहीं होती।
विज्ञापन

कर्ज में डूबे जय सिंह को मारकर मल्लिका उसके लाइफ इंश्योरेंस का 24 करोड़ रुपये हासिल करना चाहती हैं। तमाम उतार-चढ़ाव के बीच जय सिंह की आत्महत्या के बाद अंत में किस्मत पैलेस का मालिक सुभाष बन जाता है। इस दौरान इनकम टैक्स की एडिशनल कमिश्नर ज्योत्स्ना देवी, पार्षद राजेश अग्रवाल, एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक देव मूर्ति, सचिव आदित्य मूर्ति, आशा मूर्ति, ऋचा मूर्ति, उषा गुप्ता, सुभाष मेहरा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed