फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Murder after rape of a girl in Badaun

बदायूं में बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या

Mon, 12 Apr 2021 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Murder after rape of a girl in Badaun
बदायूं। सिविल लाइंस इलाके में पांच वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद युवक ने हत्या कर दी। वह अपने खेत में गेहूं की बालियां बीन रही थी। कुछ दूरी पर उसके माता-पिता गेहूं काट रहे थे। घटना के बाद शोर पर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

मामला रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे का है। उस वक्त अनुसूचित जाति की पांच वर्षीय बच्ची गांव से कुछ दूर स्थित खेत में गेहूं की बालियां बीन रही थी। नजदीक में उसके मां-बाप गेहूं काट रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक बच्ची के साथ गांव के अन्य बच्चे भी थे। इस दौरान उन बच्चों को प्यास लगी। वह नजदीक के ट्यूबवेल पर पानी पीने चले गए लेकिन बच्ची वहीं रही। इसी दौरान एक खेत में छिपे करीब 30 वर्षीय युवक ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ वहीं गेहूं के खेत में दुष्कर्म किया। बच्ची ने शोर मचाने की कोशिश की लेकिन आरोपी ने उसका गला दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इधर, जब बच्चे लौटकर आए तो उन्होंने शोर मचाया।
विज्ञापन

इस पर ग्रामीण जुटे और आरोपी को पकड़कर धुनाई शुरू कर दी। सूचना पर सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर सुधाकर पांडेय पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने भेजा। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि आरोपी गुफरान पुत्र शफीक अहमद उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के सुल्तानपुर का निवासी है। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात सिविल लाइंस क्षेत्र के एक गांव की है। बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। इस संबंध में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। वह खेत में कैसे पहुंचा, इसकी जांच कराई जा रही है।
- संकल्प शर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed