{"_id":"673d116b122eeed51d09e384","slug":"municipality-chairman-shrugged-off-allegations-of-scams-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101463-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नगर पालिका अध्यक्ष ने घोटालों के आरोपों से झाड़ा पल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नगर पालिका अध्यक्ष ने घोटालों के आरोपों से झाड़ा पल्ला
विज्ञापन
फरीदपुर। नगर पालिका में लाखों के हुए घोटाले के आरोपों से पालिका अध्यक्ष ने पल्ला झाड़ लिया है। इसके लिए अधिशासी अधिकारी समेत नगर पालिका के निर्माण, खाद्य व सफाई विभाग को जिम्मेदार ठहराया है।
नगर पालिका के सभासद अजीम मियां ने जिलाधिकारी बरेली से शिकायत कर बताया कि नगर पालिका कार्यालय के लिए खरीदे गए एसी में घोटाला किया गया है। अलाव का भुगतान सिविल के ठेकेदार अब्दुल रशीद खां के नाम से किया गया। विगत वर्ष नगर में लगाए गए अलावों का बिना सक्षम अधिकारी के सत्यापन कराए भुगतान किया गया। पालिका के पेयजल, लाइट, सफाई वाहनों में सक्षम अधिकारी के बिना अनुमति के ही डीजल को उपयोग में लिया है।
सभासद ने नगर पालिका अध्यक्ष शराफत जरीवाला पर सरकारी रुपये का दुरुपयोग कर घोटाला करने का आरोप लगाते हुए मजिस्ट्रेट की निगरानी में जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत पर डीएम ने एसडीएम फरीदपुर गुलाब चंद्र अग्रहरी को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। एसडीएम फरीदपुर ने नायब तहसीलदार अभिषेक तिवारी व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
जवाब मांगे जाने पर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि ईओ द्वारा सारी फाइलों पर साइन किए जाते हैं। इसलिए वह घोटालों के जिम्मेदार नहीं हैं। संवाद