{"_id":"6101af068ebc3e582a62b2b8","slug":"municipal-team-removed-encroachment-in-saidpur-hawkins-bareilly-news-bly454546324","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की टीम ने सैदपुर हॉकिंस में हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की टीम ने सैदपुर हॉकिंस में हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
बरेली नगर निगम
कॉलोनी के लोगों की शिकायत पर पहुंची थी टीम
विज्ञापन
बरेली। सैदपुर हॉकिंस के मेगा ड्रीम्स कॉलोनी मार्ग से नगर निगम की टीम ने बुधवार को अतिक्रमण हटवाया। कुछ लोगों ने टीम का विरोध भी किया, लेकिन सुरक्षा दस्ते ने उन्हें खदेड़ दिया।
मेगा ड्रीम्स कॉलोनी के सचिव रविंदर कुमार ने पिछले दिनों नगर निगम से कॉलोनी मार्ग पर अवैध कब्जों की शिकायत की थी। उनका कहना था कि अतिक्रमण की वजह से आए दिन जाम लग रहा है। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद के निर्देश पर बुधवार को अतिक्रमण विरोधी दस्ते के प्रभारी जयपाल सिंह पटेल प्रवर्तन दल प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो कुछ लोग हंगामा करने लगे। इस पर प्रवर्तन दल को बुला लिया गया। इसके बाद नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे से अवैध कब्जे हटा दिए।