फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal killed by pit

नगरनिगम के गड्ढे ने एक जान ले ली

Fri, 13 May 2016 01:33 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Fri, 13 May 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Municipal killed by pit
श्‍ाेर ‌िससिंह
पाइप लाइन की मरम्मत के लिए सड़क खोदी और मलबा हाइवे पर जमा कर दिया। नगर निगम की इस लापरवाही ने एक नौकरीपेशा युवक की जान ले ली। बुधवार की रात मलबे से युवक की बाइक टकराई। वह गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और पीछे से आए वाहन उसपर से गुजर गए। युवक के परिवार वालों ने जलकल के एई समेत नगरनिगम के अफसरों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है।  
विज्ञापन

शेरसिंह पुत्र अनोखे सिंह (35) निवासी करमपुर ठाकुरान आईवीआरआई से जुड़ी संस्था बीवीजी इंडिया में नौकरी करते थे। ड्यूटी करने के बाद वह रात करीब 9.30 बजे अपने घर जा रहे थे। बदायूं रोड पर सत्यम बारातघर के सामने हाइवे पर जमा मलबे से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर मलबे के पास ही गड्ढे में गिर गए। जब तक कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते कि हाइवे पर उनके पीछे से आने वाले कई वाहन ऊपर से गुजर गए। इस हादसे ने उनकी जान ले ली। काफी देर बाद घटना की सूचना करगैना पुलिस चौकी को मिली। पुलिस ने शेरसिंह को निजी अस्पताल में ले गई जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों को हादसे में घायल होने की सूचना मिली। जब अस्पताल में युवक की मौत की बात पता चली तो लोगों ने इस घटना के लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहराते हुए हंगामा भी किया। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिवार वालों ने देर शाम मृतक का अंतिम संस्कार किया। 
विज्ञापन


घर में अकेला कमाने वाला था शेर सिंह  
शेर सिंह अपने घर में अकेला कमाने वाला था। घर में उसकी मां रंपा देवी, पत्नी अनीता सिंह, दो बेटियां काजल (15), सोहानी (10), बेटा गौरव (8) और रोहित (6) में हैं। वह आईवीआरआई से जुड़ी संस्था बीवीजी में प्राइवेट नौकरी करता था। ये संस्था बागवानी का काम करती है। शेर सिंह की कमाई से ही परिवार चलता था। सड़क हादसे में मौत के बाद परिवार पर मानो बज्रपात हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां और पत्नी बदहवास  
सुबह करीब आठ बजे शेर सिंह की पत्नी अनीता अपने चारो बेटे बेटियों और रिश्तेदारों के साथ मिशन अस्पताल में पहुंची तो उनको घायल होने की खबर थी। रिश्तेदारों ने उसे बताया कि वह हादसे में घायल हैं। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। बाद में जैसे ही अनीता ने पति की मौत की खबर सुनी तो वह बदहवास हो गई। बूढ़ी मां का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बहनोई कुवंरपाल सिंह समेत अन्य रिश्तेदारों ने किसी तरह संभाला।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed