{"_id":"5706ba9b4f1c1b1e28c814ec","slug":"municipal-councilor-and-head-clashed-moharrir","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम में भिड़ गए पार्षद और हेड मोहर्रिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम में भिड़ गए पार्षद और हेड मोहर्रिर
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Fri, 08 Apr 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
अवैध होर्डिंग और यूनीपोल मामले में मनमानी की शिकायत करने वाले भाजपा पार्षद कपिलकांत और सहायक मोहर्रिर राम सिंह जाटव बृहस्पतिवार को नगर निगम में आमने सामने आ गए दोनों में जमकर गाली गलौज हुई। पार्षद ने मेयर से आपत्ति दर्ज कराई तो उन्होंने लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही। सहायक मोहर्रिर ने नगर आयुक्त से पार्षद पर कार्रवाई की मांग की है।
बृहस्पतिवार अपराह्न 12.30 बजे भाजपा पार्षद कपिलकांत अपर नगर आयुक्त से मिलने उनके कक्ष में गए। सहायक मोहर्रिर राम सिंह जाटव उनके दफ्तर से बाहर निकल रहे थे। यहां अवैध होर्डिंग और यूनीपोल पर दोनों के बीच गेट पर ही कहासुनी हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। कपिलकांत के मुताबिक राम सिंह जाटव ने अभद्रता करते हुए उनको देख लेने और एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजने की धमकी दी। पार्षद ने मेयर डा. आईएस तोमर के अलावा निगम के अफसरों से भी राम सिंह की शिकायत की।
‘मैं जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा में कार्यरत था तो कपिलकांत से कहासुनी हो गई थी। तबसे खुन्नस मानकर मेरे खिलाफ शासन में शिकायतें कराते रहते हैं। मेरे साथ अभद्रता करने के अलावा बाहर से भी लोग मारने की नीयत से बुला रखे थे। -रामसिंह जाटव, सहायक मोहर्रिर
विज्ञापन
‘जब हमारा विवाद हो रहा था तो राम सिंह पांच लोगों के साथ थे लेकिन मैं अकेला था। चाहे तो सीसीटीवी कैमरे में देख लें, आरोप गलत निकलेगा। मैंने मेयर और नगर निगम के अफसरों के अलावा शासन में भी राम सिंह की शिकायत भेजी है।’ कपिलकांत, पार्षद भाजपा