{"_id":"6a481635b8d5a4327505644f","slug":"municipal-corporation-website-crashes-again-receipts-not-being-issued-even-after-tax-payment-bareilly-news-c-4-bly1053-917718-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नगर निगम की वेबसाइट फिर धड़ाम, कर जमा करने के बाद भी नहीं मिल रही रसीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नगर निगम की वेबसाइट फिर धड़ाम, कर जमा करने के बाद भी नहीं मिल रही रसीद
Sat, 04 Jul 2026 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
बरेली। नया वित्त वर्ष शुरू होने के बाद से ही नगर निगम के कर विभाग की वेबसाइट स्थानीय निवासियों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। वेबसाइट की शुरुआत के बाद से ही इसमें लगातार तकनीकी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। वेबसाइट पर ऑनलाइन कर जमा करने पर लोगों के बैंक खाते से पैसे तो कट जाते हैं, लेकिन पोर्टल से भुगतान की रसीद डाउनलोड नहीं हो पा रही है। इससे करदाता असमंजस में हैं।
मॉडल टाउन के रचित आनंद ने बताया कि उन्होंने निगम की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन टैक्स का भुगतान किया था। उनके खाते से पैसे तो कट गए, लेकिन उन्हें कोई रसीद नहीं मिली। अब वह इस चिंता में हैं कि बिना रसीद के उनके भुगतान का क्या प्रमाण रहेगा।
प्रदीप कुमार का कहना है कि यह परेशानी किसी एक व्यक्ति की नहीं है। वेबसाइट अक्सर ठप हो जाती है। इसके चलते लोगों को बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं। ऑनलाइन भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को मिलने वाली एक फीसदी की छूट भी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि वेबसाइट को अपडेट किया जा रहा है। इस कारण कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, जिन्हें जल्द दुरूस्त कर लिया जाएगा।

भूमिका। फाइल फोटो