{"_id":"6a251e5017d81b9687072180","slug":"municipal-corporation-team-removes-encroachments-on-pilibhit-road-in-bareilly-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नगर निगम की टीम ने पीलीभीत रोड पर हटवाया अतिक्रमण, 80 हजार जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नगर निगम की टीम ने पीलीभीत रोड पर हटवाया अतिक्रमण, 80 हजार जुर्माना वसूला
Sun, 07 Jun 2026 01:01 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:01 PM IST
सार
बरेली में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम लगातार अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को पीलीभीत रोड पर अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध निर्माण ध्वस्त कर अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन
नगर निगम की टीम ने हटवाया अतिक्रमण
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में नगर निगम ने शनिवार को पीलीभीत रोड पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान कब्जेदारों से 80 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया। इस कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य बताया कि सड़क पर बने अवैध निर्माण यातायात में बाधक बन रहे थे। इस वजह से उन्हें ध्वस्त कराया गया। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे यातायात व्यवस्था सुचारु होने के साथ आम नागरिकों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
एक जून को यहां हुई थी कार्रवाई
एक जून को जिला अस्पताल रोड और इंदिरा मार्केट क्षेत्र में नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम ने अभियान चलाया था। अभियान के तहत टीम ने न सिर्फ सड़कों पर अवैध रूप से लगाए गए फड़-खोखे और सामानों को हटाया, बल्कि इंदिरा मार्केट में नियमों का उल्लंघन कर बनाई गईं कई दुकानों पर सीधे बुलडोजर चलाकर उनका अलगा हिस्सा ध्वस्त कर दिया था।
विज्ञापन