फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal Corporation sealed 22 shops including Ayurvedic Hospital

नगर निगम ने आयुर्वेदिक अस्पताल समेत 22 दुकानें सील कीं

Sat, 09 Jan 2021 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation sealed 22 shops including Ayurvedic Hospital
नैनीताल रोड की दुकानें सील करती नगर निगम की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बकाया कर न जमा करने पर की गई कार्रवाई, ओबराय आनंद होटल प्रबंधन ने दिया पांच लाख का चेक
विज्ञापन

पूर्ति विभाग को बकाया कर अदा करने के लिए दिया गया सोमवार तक का समय

बरेली। बकाया कर जमा न करने पर शुक्रवार को नगर निगम ने आयुर्वेदिक अस्पताल समेत 22 दुकानें सील कर दीं। ओबराय आनंद होटल प्रबंधन ने टीम को मौके पर ही पांच लाख का चेक देकर होटल को सील होने से बचा लिया। पुराने रोडवेज बस अड्डे के पास शराब की दुकान से आठ लाख का बकाया कर वसूला गया।

नगर आयुक्त अभिषेक आनंद के निर्देश पर शुक्रवार को अपर नगर आयुक्त अजीत सिंह की अगुवाई में शहर में बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना टीम लेकर पुराने रोडवेज बस अड्डे के पास शराब की दुकान सील करने पहुंचे तो लाइसेंसी ने तुरंत आठ लाख रुपये जमा कर दिया। इसके बाद परसाखेड़ा में टंडन कंटेनर फैक्टरी सील करने पहुंची टीम ने फैक्टरी प्रबंधन के आधा पैसा जमा कर देने पर सीलिंग की कार्रवाई टाल दी। सैदपुर हॉकिंस में गत्ता फैक्टरी को 1.74 लाख का कर बकाया होने पर उसे सील कर दिया गया। धर्मदत्त सिटी हॉस्पिटल की 22 दुकानें भी सील की गईं। नगर निगम के जोनल कार्यालय के पास स्थित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल को भी टीम ने बकाया अदा न करने पर सील कर दिया। पूर्ति विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय को सोमवार तक का समय दिया गया है। इस मौके पर प्रवर्तन दल के प्रभारी भोला सिंह, दस्ता प्रभारी जयपाल सिंह पटेल और मानचित्रकार शमसुल हसन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed