फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal corporation removed 17 large hoardings from the metropolis and surrounding areas

बरेलीः नगर निगम ने महानगर और आसपास के इलाकों से हटवाई 17 बड़ी होर्डिंग

Thu, 13 Feb 2020 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation removed 17 large hoardings from the metropolis and surrounding areas
बरेली नगर निगम
बरेली। शहर में जगह जगह लगाए गए अवैध होर्डिंग से करोड़ों का नुकसान होने के बाद बुधवार को नगर निगम नींद से जागा और कार्रवाई की। महानगर और आसपास के इलाकों में अभियान चलाकर 17 बड़े होर्डिंग्स, 40 कियॉस्क और स्टैंड हटाने का दावा किया।
विज्ञापन

पिछले दिनों मेयर ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाने को कहा था। यह भी कहा था कि विज्ञापन विभाग के लोग अवैध रूप से ना केवल होर्डिंग लगवा रहे हैं बल्कि नियमों को ताक पर रखकर होर्डिंग लगवाने का परमिट भी दिला रहे हैं। इस पर नगर आयुक्त ने विज्ञापन विभाग का पेंच कसा तो विभागीय कर्मचारियों ने आनन फानन बुधवार को अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान बैरियर से लेकर महानगर चौराहे तक अभियान चलाया गया। निगम अधिकारियों का दावा है कि इस दौरान 17 होर्डिंग और 40 कियॉस्क के अलावा करीब चार से पांच स्टैंड हटाए गए।
विज्ञापन

लोकेशन के हिसाब से लाखों में होता है होर्डिंग का किराया
शहर में करोड़ों रुपये के अवैध होर्डिंग्स लगे हुए हैं। इनका किराया लोकेशन के हिसाब से वसूला जाता है। इनमें कुछ लोकेशन ऐसे हैं, जिनका किराया एक लाख रुपये तक वसूला जाता है। इनमें से कुछ ने निगम से परमीशन भी ले रखी है, लेकिन निगम अधिकारियों की सांठगांठ से महीने में लाखों की कमाई करने वाले इन होर्डिंग पर करीब 680 रुपये प्रति स्कवायर मीटर के हिसाब से किराया लगाया जा रहा है। बुधवार को जिन होर्डिंग को हटाया गया, वह पिछले कई सालों से यहां लगे थे। महानगर के पास की लोकेशन के बारे में विशेषज्ञ बताते हैं कि 25 से 50 हजार रुपये प्रति महीने के हिसाब से किराया वसूल किया जाता है। इस तरह शहर में करीब पांच सौ से अधिक होर्डिंग लगे हैं जो अवैध है। निगम को हर वर्ष करोड़ों का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed