फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal corporation is unable to find its property in 48 villages

48 गांवों में अपनी संपत्ति नहीं ढूंढ पा रहा नगर निगम

Fri, 02 Jul 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation is unable to find its property in 48 villages
बरेली नगर निगम

वर्ष 2020 में नगर निगम बोर्ड की बैठक में उठा था यह मुद्दा
विज्ञापन

अब सात जुलाई को होने वाली बैठक में भी इसे लेकर हंगामा होने के आसार

बरेली। नगर निगम शहर सीमा में स्थित 48 गांवों में अपनी संपत्ति नहीं ढूंढ पा रहा है। वर्ष 2020 में हुई नगर निगम बोर्ड बैठक में 48 गांवों में स्थित संपत्ति के चिह्नांकन का मुद्दा उठा था। अब सात जुलाई को फिर बोर्ड की बैठक होनी है। इसमें संपत्ति की रिपोर्ट सदन में रखी जानी है, लेकिन नगर निगम के अधिकारी अब तक संपत्ति नहीं खोज पाए हैं।
नगर निगम बोर्ड की सात जुलाई को होने वाली बैठक में गांवों में स्थित संपत्ति को लेकर हंगामा होने के आसार है, क्योंकि निगम के अफसर अब तक 48 गांवों में अपनी संपत्तियां नहीं ढूंढ पाए हैं। मामला संज्ञान में आने पर बृहस्पतिवार को अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार ने बैठक बुलाकर अधिकारियों से नाराजगी जताई। कहा, 48 गांवों में नगर निगम की बेशकीमती जमीन है। इसका उपयोग दूसरे लोग कर रहे हैं, जबकि इस पर निगम का अधिकार है, लेकिन अब तक जमीन के आंकड़े नहीं जुटा पाए हैं।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त ने चेतावनी दी कि तीन दिनों में गांवों से जुड़ी संपत्तियों की रिपोर्ट नहीं मिली तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि वर्ष 2020 में हुई बोर्ड बैठक के बाद संपत्तियों के चिह्नांकन के लिए नगर निगम ने दो टीमें बनाई थीं। इनमें से एक टीम का नेतृत्व सेवानिवृत्त तहसीलदार और दूसरी टीम का सेवानिवृत्त कर्नल को सौंपा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed