फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal Corporation has put red marks on houses obstructing road construction in Bareilly

सीएम ग्रिड योजना: निर्माण में बाधा बन रहे मकान होंगे ध्वस्त, इस शहर में नगर निगम ने लगाए लाल निशान

Fri, 07 Feb 2025 11:15 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 Feb 2025 11:15 AM IST
सार

बरेली में सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत मॉडल टाउन में 58.17 करोड़ रुपये से मॉडल रोड का निर्माण किया जाना है। इस मार्ग पर हुए अतिक्रमण के चलते निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ा है। नगर निगम की टीम अतिक्रमण को चिन्हित कर रही है। 

विज्ञापन
Municipal Corporation has put red marks on houses obstructing road construction in Bareilly
नगर निगम की टीम ने लगाए लाल निशान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सीएम ग्रिड योजना फेज एक के तहत सड़क निर्माण में बाधा बन रहे 14 भवनों को चिह्नित किया गया है। इन्हें ध्वस्त कराया जाएगा। इसमें कुछ दुकानें भी शामिल हैं। मॉडल टाउन की मुख्य सड़क पर सीएम ग्रिड योजना के फेज एक का काम शुरू हो चुका है। निर्माण कर रही फर्म के इंजीनियरों ने बाधाओं के बारे में नगर निगम के अधिकारियों को जानकारी दी थी। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बुधवार को साइट का निरीक्षण कर नपाई कराई थी। 

विज्ञापन


इस दौरान कई मकान अतिक्रमण की जद में आए थे। इस पर नगर आयुक्त ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम मॉडल टाउन पहुंची। अतिक्रमण की जद में आ रहे मकानों, दुकानों और खोखे पर लाल निशान लगाए। वहां मौजूद लोगों को खुद ही अपना अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। ऐसा नहीं होने पर अतिक्रमण ध्वस्त कराने और उसका खर्च वसूलने की बात कही।
विज्ञापन


नगर आयुक्त संजीय कुमार मौर्य ने बताया कि फेज एक का काम 15 माह में पूरा करना है। फर्म ने निर्माण में आने वाली दिक्कतों की जानकारी दी थी। सड़क चौड़ीकरण में जिस अतिक्रमण को चिह्नित किया गया है, उन्हें हटाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

साप्ताहिक बाजार हटवाकर सड़क को कराया कब्जामुक्त
कुतुबखाना में बृहस्पतिवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार पर फिर नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की। कुतुबखाना, सिविल लाइंस और किला रोड पर सुबह आठ बजे से ही बाजार लगना  शुरू हुआ।  सुबह 11 बजे निगम की टीम मौके पर पहुंची तो खलबली मच गई। बाजार खाली होने लगा। इस दौरान टीम ने दुकानों के काउंटर और अन्य सामान को जब्त कर लिया। 

आरआई सच्चिदानंद के मुताबिक अपराह्न दो बजे तक अभियान चलाकर करीब सात हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। दोबारा बाजार लगाने पर    कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। साप्ताहिक बाजारों पर कार्रवाई के बाद नगर निगम कई बार संबंधित थाना पुलिस को पत्र भेज चुका है। खुद एसपी ट्रैफिक अकमल खां भी अभियान चला चुके हैं। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं रुक रहा है। 

अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम पर भड़के व्यापारी
अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम पर बृहस्पतिवार को व्यापारी भड़क गए। संजयनगर के क्षेत्रवासियों के साथ नगर निगम पहुंचकर महापौर उमेश गौतम से मुलाकात की और उत्पीड़न का आरोप लगाया। बोले- क्या हम दुकानें बंद कर दें? निगम हमारी हद बता दे, हम वहीं तक दुकान लगाएंगे। रोज अभद्रता व उत्पीड़न न करें।

राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार राजपूत व महानगर अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा की अगुवाई में व्यापारियों ने महापौर को ज्ञापन दिया। कहा कि संगठन की संजयनगर इकाई ने शिकायत की है कि नगर निगम की टीम आए दिन व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। बेवजह चालान काटती है, जबकि 40 फुट चौड़ी सड़क है और बस-ट्रक का आवागमन आसानी से हो जाता है। दूसरी जगह का अतिक्रमण टीम को दिखाई नहीं देता। उन्होंने इस पर रोक लगाने की मांग की।

महापौर ने कहा कि अतिक्रमण अगर नियमों के हिसाब से हटवाया जा रहा है तो ठीक है, अन्यथा व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किस कर्मचारी ने व्यापारियों से अभद्रता की है, इसको दिखवा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed