फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal corporation bans verification of new ration card

नगर निगम ने नए राशन कार्ड के सत्यापन पर लगाई रोक

Wed, 15 Apr 2020 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation bans verification of new ration card
ration card

सफाई नायक के पैसे मांगने का वीडियो वायरल होने पर उठाया कदम
विज्ञापन

संबंधित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस भी किया जारी

बरेली। नए राशन कार्ड के सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद अब नगर निगम ने राशनकार्ड के सत्यापन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इसके अलावा कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

दो दिन पहले वार्ड 49 में राशन कार्ड के सत्यापन के लिए एक सफाई नायक द्वारा रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल हुआ था। पार्षद ने नगर आयुक्त, जिलाधिकारी और मंडलायुक्त को वीडियो भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने इस मामले की जांच के लिए कमेटी बना दी है। इसकी कमान नगर स्वास्थ्य अधिकारी और पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान को दी गई है। जांच अधिकारी संजीव प्रधान ने बताया कि संबंधित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही निगम क्षेत्र में नए राशन कार्डों के सत्यापन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed