{"_id":"688bd7f4277205fa22042d05","slug":"municipal-chairman-accused-of-misbehaving-with-councillor-protest-bareilly-news-c-400-1-ala1001-1909-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पालिका चेयरमैन पर सभासद से अभद्रता का आरोप, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पालिका चेयरमैन पर सभासद से अभद्रता का आरोप, प्रदर्शन
विज्ञापन
आंवला। चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी करते सभासद व महिलाएं-संवाद
आंवला। वार्ड में विकास कार्य कराए जाने एवं अव्यवस्थाओं को सुधारने की बात कहने गए सभासद के साथ चेयरमैन द्वारा अभद्रता व व दुर्व्यवहार करने से नाराज सभासदों ने 17 सभासदों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन को एसडीएम को सौंपा है।
बृहस्पतिवार दोपहर पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना के नेतृत्व में भाजपा के पालिका सदस्य सूरज पाल मौर्य, राजीव कुमार प्रजापति, सचिन गुप्ता सहित सैकड़ों लोग नारेबाजी कर विरोध प्रर्दशन करते हुए तहसील परिसर पहुंचे और एसडीएम से कहा कि पालिका चेयरमैन सैयद आबिद अली द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्यों में भेदभाव किया जा रहा है। वार्ड में व्याप्त अव्यवस्थाओं जैसे कि सफाई व्यवस्था, पेयजलापूर्ति, प्रकाश आदि की खराब स्थिति की शिकायत करने जब वार्ड पांच के सभासद सूरजपाल मौर्य चेयरमैन के पास पहुंचे तो उनसे अभद्रता व दुर्व्यवहार किया गया।
चेयरमैन ने निकाय चुनाव में उनका समर्थन न करने वाले व भाजपा से जुड़े सभासदों के वार्ड में विकास कार्य कराने से साफ मना कर दिया। प्रदर्शन करने वालों ने चेयरमैन पर समुदाय विशेष के वार्ड क्षेत्र में वरियता के आधार पर विकास कार्यों को भी कराने का आरोप लगाया। संवाद
विज्ञापन
इस दौरान आशु सिंह एडवोकेट, हरीश चौहान, गुलजारी लाल चंद्रा,अनमोल गुप्ता, अमजद बेग, दुर्गा प्रसाद, अमित शर्मा, सुनील श्रीवास्तव, अनूप सिंह, इंद्रपाल सिंह, असलम खान आदि मौजूद रहे।
--
चुनाव हारने के बाद पूर्व चेयरमैन हमारे सभासदों को साजिश के तहत गुमराह कर रहे हैं। हमारी व पालिका की छवि धूमिल कर रहे हैं। हम निरंतर प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य करा रहे हैं।
आबिद अली, चेयरमैन