फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mumbai Central-Kathgodam Superfast increased by 16-16 trips, now operation extended till June

Bareilly News: मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट के 16-16 फेरे बढ़ाए, अब जून तक संचालन बढ़ा

Wed, 05 Mar 2025 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Central-Kathgodam Superfast increased by 16-16 trips, now operation extended till June
बरेली। मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट विशेष ट्रेन का रेलवे ने अप-डाउन 16-16 फेरों के लिए विस्तार कर दिया है। बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस और रामनगर-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस पर लगातार यात्रियों के दबाव के बीच ट्रेन की संचालन अवधि को जून तक बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

बरेली होते हुए सप्ताह में मुंबई की ट्रेनों की संख्या सीमित है। इस रूट पर ट्रेन सेवा के नाम पर बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बरेली और रामनगर-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस का सप्ताह में एक-एक दिन संचालन किया जाता है। इन दोनों ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव बना रहता है। कन्फर्म टिकट के लिए यात्रियों को इंतजार कराना होता है। 40-50 दिन पहले ही इन ट्रेनों में सीटें फुल हो जाती हैं। पिछले साल रेलवे ने 09075-09076 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट विशेष ट्रेन का संचालन शुरू किया था। बाद में एक बार इस ट्रेन की संचालन अवधि को बढ़ा दिया गया। इस सुपरफास्ट विशेष ट्रेन की संचालन अवधि 27 फरवरी को समाप्त हो गई थी।
विज्ञापन


-----
यह रहेगी समय सारिणी
- 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट विशेष ट्रेन 27 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को काठगोदाम से शाम 5:30 बजे चलने के बाद हल्द्वानी, लालकुआं होते हुए रात रात 8:03 बजे इज्जतनगर, 8:20 बजे बरेली सिटी और 8:42 बजे बरेली जंक्शन आएगी। यहां से बदायूं, कासगंज, हाथरस, मथुरा, भरतपुर, गंगापुर, कोटा, रतलाम, बड़ोदरा, सूरत, वलसाद, वापी, बोरीबली होते हुए अगले दिन रात 8:55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम विशेष ट्रेन 26 जून तक प्रत्येक बुधवार को मुंबइ सेंट्रल से सुबह 11 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 10:45 बजे बरेली जंक्शन, 11:03 बजे बरेली सिटी, 11:23 इज्जतनगर आएगी और दोपहर 2:30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed