फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mumbai Bareilly flight Bangalore Bareilly flight ticket price hike holi 2025

आसमान पर फ्लाइट का किराया: होली पर तीन गुना महंगा हुआ हवाई सफर, मुंबई और बंगलूरू से बरेली 11 हजार पार

Wed, 12 Mar 2025 06:52 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 12 Mar 2025 06:52 AM IST
सार

मुंबई और बंगलूरू से त्योहार पर घर लौटना महंगा पड़ रहा है। त्योहारी सीजन में हवाई किराया आसमान पर पहुंच गया है। लोगों को बरेली आने के लिए 11 हजार से अधिक रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
Mumbai Bareilly flight Bangalore Bareilly flight ticket price hike holi 2025
बरेली एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली पर हवाई किराया आसमान पर पहुंच गया है। बरेली में महंगा किराया अदा कर घर आ रहे लोगों को वापसी के लिए भी जेब ढीली करनी पड़ रही है। एडवांस बुकिंग पर भी दो से तीन गुना तक किराया देना पड़ रहा है।

विज्ञापन


एयरलाइंस प्रतिनिधि साकेत के मुताबिक फ्लाइट का किराया फ्लेक्सिबल होता है। यह मांग के अनुसार बढ़ता और कम होता है। त्योहारों पर घर आने और फिर लौटने के लिए 80 फीसदी एडवांस बुकिंग होती है। लिहाजा, बाकी सीटों की तत्काल बुकिंग कराने से किराया बढ़ जाता है। मुंबई का सामान्य किराया करीब 52 सौ और बंगलूरू का 67 सौ रुपये है, लेकिन त्योहारी सीजन में यह 11 से 14 हजार रुपये तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन


फिलहाल, अभी मुंबई, बंगलूरू से बरेली आने वाली फ्लाइट का किराया महंगा हुआ है। होली के बाद लोगों की वापसी का क्रम शुरू होगा। लिहाजा, 15, 16, 17 मार्च को यहां से वापसी का किराया दो से तीन गुना के बीच पहुंच रहा है। इसमें भी 16 मार्च यानी रविवार को सबसे ज्यादा बुकिंग हैं, ताकि सोमवार को ऑफिस ज्वॉइन कर सकें। दोनों शहरों की आवाजाही के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed