फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mufti Salim Noori statement on behalf of Dargah at International Harmony Conference

इस्लाम शांति का मजहब: 'सर तन से जुदा' जैसे नारों की इस धर्म में कोई जगह नहीं, मुफ्ती सलीम नूरी का बयान

Fri, 23 Sep 2022 08:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 23 Sep 2022 08:10 AM IST
सार

मुफ्ती सलीम नूरी ने इस्लामी नजरिये से शांति और मानवता पर तकरीर की। कहा, इस्लाम शांति का मजहब है। इसमें सर तन से जुदा, खून-खराबा, लड़ाई-झगड़ा और दहशतगर्दी की कोई जगह नहीं है। 

विज्ञापन
Mufti Salim Noori statement on behalf of Dargah at International Harmony Conference
बरेली में उर्स ए रिजवी के मौके पर जायरीनों की जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आला हजरत के 104वें उर्स के मौके पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सौहार्द कॉन्फ्रेंस में अवाम को शांति, सद्भाव और एकता का संदेश दिया गया। दरगाह के मदरसा मंजरे इस्लाम के  वरिष्ठ शिक्षक मुफ्ती सलीम नूरी ने इस्लामी नजरिये से शांति और मानवता पर तकरीर की। कहा, इस्लाम शांति का मजहब है। इसमें सर तन से जुदा, खून-खराबा, लड़ाई-झगड़ा और दहशतगर्दी की कोई जगह नहीं है। मुस्लिम नौजवानों को ऐसे किसी भी काम से खुद को दूर रखने की ताकीद की। 
विज्ञापन


मौलाना मुख्तार बहेड़वी ने सामाजिक बुराइयों और सुधार पर बात रखी और हिंदू मुस्लिमों के बीच दूरियां खत्म करने की अपील की। कहा, मुल्क और समाज की बेहतरी के लिए इस दौर में नफरतों के खात्मे की जरूरत है। मिलजुल कर रहने से ही मुल्क तरक्की कर सकता है। मौलाना इंतजार रजवी ने कहा कि अब जरूरत है कि हिंदू मुस्लिमों के बीच गठजोड़ के लिए देशप्रेमी आगे आकर अभियान चलाएं। 
विज्ञापन


कारी अब्दुर्रहमान खान कादरी ने कहा कि नौजवान भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट से बचें। उन्होंने सरकार से मांग की कि जो लोग जो पैगंबरे इस्लाम या किसी भी मजहब के रहनुमाओं के खिलाफ टिप्पणी करते हैं, उनके लिए सख्त कानून बनाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉन्फ्रेंस दरगाह प्रमुख मौलान सुब्हान राज खां की सरपरस्ती और सज्जादा मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी की सदारत में संपन्न हुई। इसमें मॉरीशस के मुफ्ती आसिफ मंजरी, मुफ्ती अब्दुल कादिर, साउथ अफ्रीका के कारी अलीम बरकाती, नेपाल के मौलाना फूल मोहम्मद नेमत बरकाती, मौलाना फुरकान फैजी, उड़ीसा के मौलाना आसिफ रजा, अल्लामा हसन रजा पटनवी आदि ने भी तकरीर की।
 

महिलाओं पर जुल्म के खिलाफ भी उठी आवाज

कॉन्फ्रेंस में महिलाओं पर जुल्म के खिलाफ भी आवाज उठी। संचालक कारी यूसुफ संभली ने महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। कहा, महिलाओं के साथ होने वाले जुल्म ज्यादती और आपराधिक घटनाएं शर्मनाक हैं। इन्हें सख्ती से रोकने की जरूरत है। इसी के साथ शादियों में फिजूलखर्ची, आपसी लडाई-झगड़े, सूदखोरी और ढोल-बाजों से बचने की भी नसीहत दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed