फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   muder accused cut his neck from blade

पुलिस पकड़ने पहुंची तो ब्लेड से काट लिया गला

Sat, 21 May 2022 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 02:51 AM IST
विज्ञापन
muder accused cut his neck from blade
बरेली। निशि कश्यप के हत्यारोपी पति विकास सक्सेना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को सीबीगंज में एक रिश्तेदार के घर उसकी लोकेशन मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची तो उसने पुलिस को देखते ही ब्लेड से अपना गला काटकर खुदकुशी की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा के लिए दो पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रेमनगर के बानखाना गुद्दड़ चौक चाहबाई में रहने वाली 20 वर्षीय निशि कश्यप की बृहस्पतिवार को उसके पति विकास सक्सेना ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। विकास के कोई कामकाज न करने की वजह से दोनों में झगड़ा रहता था। तीन दिन पहले विकास से लड़ाई होने के बाद निशि नौ महीने की बेटी नित्या को साथ लेकर मायके चली गई थी। बृहस्पतिवार को विकास का बानखाने में ही रहने वाला दोस्त कमांडो उर्फ शिवम उसे ढूंढने के बहाने निशि के मायके पहुंचा था।
विज्ञापन

इसके थोड़ी ही देर बाद निशि बेटी के लिए दूध लेने घर से निकली तभी गली विकास ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। निशि की मां ने विकास के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखाई थी। शुक्रवार को प्रेमनगर पुलिस को उसकी लोकेशन सीबीगंज में उसके एक रिश्तेदार के घर मिली। पुलिस ने वहां दबिश दी तो उसे देखते ही विकास ने अपने गले में ब्लेड मारकर आत्महत्या की कोशिश की। उसे घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोला- दोस्त के साथ थे निशि के संबंध
आरोपी विकास ने पुलिस की पूछताछ में खुद को पाकसाफ बताते हुए कहा कि निशि के उसके दोस्त शिवम उर्फ कमांडो से संबंध थे। उसने बृहस्पतिवार को उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। उसे देखकर कमांडो उस पर हमलावर भी हो गया था। बता दें कि निशि के परिवार की ओर पहले कमांडो पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट सिर्फ विकास के खिलाफ दर्ज की।

हत्यारोपी ने पुलिस को देखते ही खुद गले पर ब्लेड मारकर खुदकुशी की कोशिश की। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज होने के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा। - जसवीर सिंह, इंस्पेक्टर प्रेमनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed