फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   MSME park will be built on 18 acres, employment opportunities will open

Bareilly News: 18 एकड़ में बनेगा एमएसएमई पार्क, खुलेंगे रोजगार के रास्ते

Thu, 28 Dec 2023 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
MSME park will be built on 18 acres, employment opportunities will open
अनुराग यादव। स्रोत-स्वयं
शाहजहांपुर। औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए भूमि की तलाश जल्द खत्म होगी। लखनऊ की संस्था जमौर में 18 एकड़ भूमि में ख्वाजा गरीब नवाज एमएसएमई (लघु, कुटीर एवं मध्यम पार्क) पार्क तैयार कर रही है। इसमें उद्यमियों को प्लाॅट बिक्री कर इकाइयों को स्थापित कराया जाएगा। साथ ही हौजरी फैक्टरी खोली जाएगी। पार्क बनने के बाद बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन

फरवरी में हुए इंवेस्टर्स समिट में 235 लोगों ने 73 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया था। काफी प्रयास के बाद 90 इकाइयां धरातल पर नजर आईं। शेष जमीन की तलाश कर रहे थे। उन्हें राहत देने के लिए लखनऊ की संस्था ने जमौर में 18 एकड़ जमीन में एमएसएमई पार्क को विकसित करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसमें छोटे उद्योगों को उनकी जरूरत के हिसाब से प्लाॅट की बिक्री की जाएगी। 12 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए अगले साल फरवरी में काम शुरू होने की संभावना है। एमएसएमई पार्क को बनाने के लिए जिला प्रशासन के पास फाइल पहुंच गई है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद काम शुरू कराया जाएगा। प्लाट को काटने से पहले सड़क, नाली, पानी आदि मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करानी होगी।
विज्ञापन


उद्यमियों को सरकार से थी आस
-एमओयू साइन करने के दौरान उद्यमियों को आशा थी कि उद्योग लगाने के लिए सरकारी जमीन मिल सकेगी। उनके भ्रम को अफसरों ने खत्म करते हुए स्पष्ट किया कि जमीन उपलब्ध कराने के बजाय उद्यमियों की एनओसी समेत अन्य फंसने वाले पेच को खत्म किया जाएगा। इसके बाद उद्यमियों ने निजी जमीन को तलाश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
जिले का पहला पार्क बनेगा
-उद्यमियों को जमीन उपलब्ध कराने के लिए जिले में कई जगह पर निजी पार्क बनाने के प्रयास शुरू हुए थे। जलालाबाद, तिलहर के नगरिया मोड़ समेत कई स्थानों पर जमीन देखी गई थी पर हर जगह पेच फंस गया। जमौर में पार्क का रास्ता साफ होने से भले ही यहां बड़े प्रोजेक्ट नहीं लग पाएं पर लघु उद्योग आसानी से स्थापित हो सकेंगे।


---------

होजरी क्षेत्र में 500 को मिलेगा रोजगार
-जमौर में लखनऊ की संस्था होजरी की फैक्टरी लगाकर रोजगार के रास्ते खोलेगी। इसमें करीब पांच सौ लोगों को रोजगार मिलेगा। सहायक विकास प्रबंधक अरुण पांडेय के अनुसार, फैक्टरी में कपड़ों की सिलाई के साथ टेलरिंग और कढ़ाई का कार्य भी कराया जाएगा।
---------

235 लोगों ने इवेस्टर्स समिट में किया था एमओयू
73 हजार करोड़ रुपये के निवेश का खाका तैयार
90 से अधिक उद्यमी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए तैयार
02 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर रहे उद्यमी
--------------

-एमएसएमई पार्क जल्द ही विकसित कर लिया जाएगा। एमओयू साइन करने वाले उद्यमियों को जमीन आसानी से मिल सकेगी। दो माह में सकारात्मक परिणाम सामने आएगा।
अनुराग यादव, उपायुक्त उद्याेग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed