फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   MSME for Bharat Conclave on challenges in industrial development in Bareilly

MSME for Bharat: बरेली में उद्योगों के विकास में चुनौतियों पर मंथन आज, कॉन्क्लेव में जुटेंगे उद्यमी-कारोबारी

Fri, 12 Sep 2025 07:43 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Sep 2025 07:43 AM IST
सार

MSME for Bharat In Bareilly : बरेली में शुक्रवार को शाम 4 से 6 बजे तक अर्बन हार्ट ऑडिटोरियम में MSME फॉर भारत कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उद्योग, व्यापार और विकास के क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख लोग शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
MSME for Bharat Conclave on challenges in industrial development in Bareilly
एमएसएमई भारत - फोटो : Adobestock

विस्तार

विज्ञापन

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा देने में इनकी अहम भूमिका है। देश में नवाचार से औद्योगिक विकास और संभावित चुनौतियों पर मंथन के लिए शुक्रवार को बरेली के अर्बन हाट ऑडिटोरियम में अमर उजाला की ओर से एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव का आयोजित किया जाएगा। इसमें मंडल के वरिष्ठ उद्यमी, निर्यातक और एक जिला एक उत्पाद योजना से संबंधित कारोबारी जुटेंगे।

कॉन्क्लेव शाम चार बजे शुरू होगा। मुख्य अतिथि वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर बरेली के सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य रहेंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- MSME for Bharat: बरेली का जरदोजी और बेंत शिल्प उद्योग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग से मिलेगी वैश्विक पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही, अग्निशमन, जीएसटी, उद्योग विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पीडब्ल्यूडी, बिजली निगम, ट्रैफिक पुलिस और जिला पंचायत के अधिकारी मौजूद रहेंगे।कल के एमएसएमई और स्थानीय चुनौतियां और अवसर विषय पर दो सत्र में औद्योगिक संगठन के पदाधिकारी और उद्यमी विचार साझा करेंगे। यह कॉन्क्लेव एमएसएमई को सशक्त बनाने, नई तकनीक अपनाने और निर्यात क्षमता और नीतिगत सुधारों पर केंद्रित होगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed