{"_id":"5eb309e98ebc3e902b0f71e2","slug":"mr-dm-now-open-the-market-too-bareilly-news-bly4049907151","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम साहब! अब बाजार भी खुलवा दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम साहब! अब बाजार भी खुलवा दो
विज्ञापन
किला मंडी मेें लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। शराब की दुकानें खुलने के बाद पहले ही लोग दहले हुए हैं, अब कारोबारियों ने भी प्रशासन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। डीएम से मिलने पहुंचे कारोबारियों ने अपने नुकसान का हवाला देते हुए बाजार खुलवाने की मांग की। डीएम ने कहा कि रेड जोन में शामिल बरेली में शासन के निर्देशों से अलग हटकर प्रशासन कोई इजाजत नहीं देगा। हालांकि उन्होंने कारोबारियों के स्टॉक में मौजूद माल को कहीं और भेजने की अनुमति देने के बारे में विचार करके फैसला लेने को कहा।
कारोबारियों ने डीएम को बताया कि लॉकडाउन में शहर में तमाम कारोबार बंद पड़े हैं जबकि पड़ोस के शहरों और राज्यों में कारोबार हो रहा है। उनके स्टॉक में मौजूद करोड़ों के सामान के एक्सपायर होने की नौबत है। कारोबारियों ने डीएम से कपड़ों, साड़ी आदि का थोक बाजार खोलने की अनुमति देने की मांग की। यह भी कहा कि यह अनुमति मिलने तक उन्हें अपना माल दूसरे शहरों तक भेजने की अनुमति दी जाए। डीएम ने कहा कि रेड जोन में शासन के निर्देशों के मुताबिक ही बाजार खुलवाया गया है। स्टाक दूसरे स्थानों पर भेजने के बारे में विचार करने की बात कही। इस दौरान एसएसपी शैलेंद्र पांडे, एडीएम एमके सिंह, एसडीएम सदर ईशान प्रताप सिंह भी मौजूद थे। कारोबारियों का प्रतिनिधित्व व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता, दुर्गेंश खटवानी, नरेंद्र गुप्ता, दर्शनलाल भाटिया आदि ने किया।

कन्फेक्शनरी कारोबारी भी परेशान
शाहदाना और श्यामगंज समेत कई इलाकों में थोक कन्फेक्शनरी कारोबार भी लॉकडाउन में ठप है। हर महीने 60-70 करोड़ का कारोबार करने वाला यह बाजार वीरान पड़ा है। कारोबारी केके चंदानी, शशांक वर्मा, नानकराम, राकेश आदि ने बताया कि उनके स्टाक में कई उत्पाद जल्द ही एक्सपायर हो जाएंगे। प्रशासन से आग्रह किया गया है कि थोक दुकाने खुलवा दीं जाएं ताकि करोड़ों कीमत का माल खराब न हो।
विज्ञापन