फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   MP Varun Gandhi did not attend PM Modi election rally in Pilibhit

PM Modi: पीलीभीत में पीएम मोदी की चुनावी सभा में नहीं आए सांसद वरुण गांधी... और न ही किसी ने जिक्र किया

Tue, 09 Apr 2024 03:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Apr 2024 03:34 PM IST
सार

सांसद वरुण गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भी नहीं पहुंचे। मंच पर पीलीभीत जिले के बड़े नेताओं के साथ कई केंद्रीय मंत्री और पार्टी के लोग तो नजर आए, लेकिन सांसद नहीं दिखे। इससे पहले वह मुख्यमंत्री योगी के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भी नहीं पहुंचे थे। 
 

विज्ञापन
MP Varun Gandhi did not attend PM Modi election rally in Pilibhit
प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी सभी में नहीं आए वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पीलीभीत में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने तुष्टीकरण की राजनीति को लेकर सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने तराई की सियासी जमीन से सिख मतदाताओं को भी साधने का प्रयास किया। पीलीभीत में पीएम मोदी ने पहली बार चुनावी सभा की, लेकिन जिले के सांसद वरुण गांधी नहीं आए। और न ही किसी की जुबान पर उनका जिक्र आया। भाजपा के पोस्टर-बैनर से भी वरुण गांधी गायब रहे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी रैली के मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, राज्यमंत्री संजय गंगवार, बरेली के सांसद संतोष गंगवार, प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार और पीलीभीत के प्रत्याशी जितिन प्रसाद मौजूद रहे। बता दें कि पीलीभीत से भाजपा ने वरुण गांधी की जगह जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। जितिन प्रसाद शाहजहांपुर के रहने वाले हैं और यूपी सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री हैं। 

विज्ञापन

पीलीभीत की जनता के नाम लिखा था पत्र 
मेनका गांधी और वरुण गांधी की कर्मस्थली रही पीलीभीत में 35 वर्ष में यह पहला मौका है, जब इन दोनों में कोई भी मैदान में नहीं है। भाजपा ने वरुण गांधी की जगह प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद पर दांव लगाया है। हालांकि टिकट कटने के बाद सांसद वरुण गांधी ने अपने लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए भावुक खुला पत्र लिखा था। इसमें मां का हाथ पकड़े तीन साल के बच्चे की अपनी कहानी से अपना नाता भी पीलीभीत की जनता से मजबूत किया। इसके बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान में वरुण गांधी पीलीभीत आएंगे, लेकिन अब तक उन्होंने भाजपा के कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखी है।  

PM Modi Rally: 'इंडी गठबंधन को राममंदिर से नफरत...' पीलीभीत से PM मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना; 10 बड़ी बातें

 

समर्थक बोले- पार्टी के नाम से ही जीत 
प्रधानमंत्री के जाने के बाद बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र से आए बिलासी राम और उनके साथी कार्यक्रम स्थल परिसर में पेड़ के पास बैठे थे। पूछने पर बताया कि मोदी तो उनके मन में बसे हैं। सांसद वरुण गांधी के न आने के सवाल पर उनका कहना था कि पार्टी जिसे चाह रही है, वही उनका उम्मीदवार है। कहना था कि पार्टी के नाम से ही जीत हो रही है।

बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के ही चंद्रसेन ने भी यही बात कही। हालांकि कुछ लोगों ने सांसद के आने पर अफसोस भी जताया। उधर, प्रधानमंत्री के मंच पर वरुण गांधी का न दिखना चर्चा का विषय रहा। बता दें कि दो अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में भी वह पीलीभीत नहीं आए थे। मगर मंगलवार को हुई इस जनसभा में उनका न होना कई लोगों के जहन में सवाल छोड़ गया।

पूर्व मंत्री भी नहीं दिखे मंच पर
पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में नहीं दिखाई दिए। इसको लेकर भी चर्चाएं होती रही। पूर्व मंत्री पूरनपुर क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखने वालों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed