फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   MP Neeraj Maurya meets Railway Minister for stoppage of Sadbhavna Express

Bareilly News: सद्भावना एक्सप्रेस के ठहराव के लिए रेल मंत्री से मिले सांसद नीरज मौर्य

Thu, 17 Oct 2024 06:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
MP Neeraj Maurya meets Railway Minister for stoppage of Sadbhavna Express
बिशारतगंज। आंवला सांसद नीरज मौर्य ने बुधवार को नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर सुल्तानपुर से आनंद विहार के बीच चन्दौसी रूट से चलने वाली सद्भावना एक्सप्रेस का बिशारतगंज में ठहराव करने की मांग की। रेल मंत्री को दिए पत्र में सांसद ने अवगत कराया है कि बिशारतगंज रेलवे स्टेशन इफको खाद फैक्टरी से जुड़ा हुआ है। मुरादाबाद मंडल में टॉप इनकम वाले रेलवे स्टेशन में यह शुमार है। बिशारतगंज में लखनऊ दिशा की किसी भी ट्रेन का ठहराव यहां नहीं है। दिल्ली दिशा के लिए भी रात्रि में कोई ट्रेन नहीं है। सद्भावना का ठहराव हो जाने की स्थिति में लखनऊ दिल्ली दोनों दिशा के लिए यात्रा सुलभ हो सकेगी। किसान, मजदूर व छोटे-बड़े व्यापारियों को भी इससे लाभ मिलेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए सद्भावना का स्टॉपेज करने का अनुरोध किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed