{"_id":"670a0fdd77ec5ffd34079afb","slug":"mp-chhatrapal-gangwar-will-meet-the-cm-yogi-for-government-medical-college-in-bareilly-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 300 बेड अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनाने की कवायद, मुख्यमंत्री से मिलेंगे सांसद छत्रपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 300 बेड अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनाने की कवायद, मुख्यमंत्री से मिलेंगे सांसद छत्रपाल
Sat, 12 Oct 2024 11:34 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 12 Oct 2024 11:34 AM IST
सार
बरेली में शुक्रवार को सांसद छत्रपाल गंगवार 300 बेड अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पंजीकरण और दवा वितरण काउंटर की व्यवस्था देखी। इलाज के लिए पहुंचे मरीजों से बातचीत की।
विज्ञापन
सांसद छत्रपाल गंगवार ने किया अस्पताल का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में राजकीय मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव शासन को भेजने के बाद शुक्रवार को सांसद छत्रपाल गंगवार ने 300 बेड अस्पताल का निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। कहा कि अस्पताल को राजकीय मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए जल्द मुख्यमंत्री से मिलेंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे सांसद छत्रपाल गंगवार 300 बेड अस्पताल पहुंचे। सबसे पहले पंजीकरण और दवा वितरण काउंटर की व्यवस्था देखी। इलाज के लिए पहुंचे मरीजों से बातचीत की। उन्होंने एक मरीज की दवा दूसरे को देने की जानकारी पर मौजूद कर्मियों को ध्यान रखने के निर्देश दिए। फिर ओपीडी, एआरवी, पैथोलॉजी, सीटी स्कैन यूनिट, आईसीयू, ऑक्सीजन प्लांट आदि का निरीक्षण किया। परिसर में साफ-सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सांसद के मुताबिक राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए प्रयास कर रहे हैं। शासन को स्वास्थ्य विभाग ने प्रस्ताव भेजा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए एक हॉस्टल, एकेडमिक ब्लॉक आदि भवन निर्माण के लिए जरूरी भूमि उपलब्ध कराने के लिए जल्द मुख्यमंत्री से मिलेंगे। यहां सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, प्रभारी सीएमएस डॉ. इंतजार हुसैन व अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन