{"_id":"67ddd52922308670df0e9494","slug":"moving-car-turns-into-a-ball-of-fire-three-passengers-jump-out-and-save-themselves-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-587-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आग का गोला बनी चलती कार, कूदकर बचे तीन सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आग का गोला बनी चलती कार, कूदकर बचे तीन सवार
विज्ञापन
चलती कार में लगी आग
फतेहगंज पश्चिमी। रामपुर की ओर से आ रही कार में शुक्रवार दोपहर शाॅर्ट-सर्किट होने से आग लग गई। चालक समेत एक ही परिवार के तीन लोगों ने कूदकर जान बचाई। इस दौरान हाईवे पर जाम लगा रहा। आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने आधे घंटे बाद यातायात सुचारु कराया।
रामपुर के जेल रोड निवासी मुजीब खां, उनकी मां साजिदा और अमीन शुक्रवार को किसी काम से कार से बरेली आ रहे थे। कार अमीन चला रहा था। बहगुल नदी के पास पहुंचने पर शाॅर्ट-सर्किट होने से कार से धुआं और लपटें उठने लगीं। इस पर चालक ने कार रोक दी। सभी कूदकर भागे। इतने में कार आग के गोले में तब्दील हो गई। एक बाइक सवार कार की चपेट में आने से बच गया।
इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चतुर्वेदी की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। चालक अमीन ने बताया कि धनेटा से पहले पंप पर पेट्रोल भराया था। तब कार ठीक चल रही थी। यहां आकर यह हादसा हो गया। संवाद