फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Movement closed between Patel Chowk to Bareilly College and Company Bagh to Circuit House

पटेल चौक से बरेली कॉलेज और कंपनी बाग से सर्किट हाउस के बीच आवाजाही बंद

Wed, 03 Mar 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Movement closed between Patel Chowk to Bareilly College and Company Bagh to Circuit House
लोहे के फ्रेम के बीच से निकलते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सप्ताह भर के अंदर तीन प्रमुख रास्ते बंद कर चुका है जल निगम
विज्ञापन

बरेली कॉलेज से पुराने रोडवेज स्टैंड जाने वाली रोड भी नहीं खोली

बरेली। एक तो शहर में सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सारी सड़कें महीनों बाद भी बर्बाद पड़ी हैं, दूसरे जलनिगम के बगैर किसी पूर्व सूचना के सड़कों को बंद करने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को बरेली कॉलेज से पटेल चौक और कंपनी बाग से सर्किट हाउस की तरफ जाने वाली सड़क भी बंद कर दी गई। एक सप्ताह के अंदर तीन प्रमुख रास्तों को बंद कर दिए जाने से शहरवासियों की दिक्कत और बढ़ गई है।
शहर के ज्यादातर प्रमुख मार्गों के बंद हो जाने से दूसरे रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। कई जगह जाम की समस्या लगातार और ज्यादा गहराती जा रही है। ऊबड़खाबड़ सड़कों पर जाम के बीच दुर्घटनाएं भी बढ़ गई हैं। जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि खोदाई का काम तेजी से करने के निर्देश दिए गए हैं। कंपनी बाग पर पहले से ही खोदाई का काम जारी है। वहां खोदाई का काम आगे बढ़ा तो रोड बंद हो गया है। इसी तरह पटेल चौक पर खोदाई बढ़ने से रास्ता बंद हुआ है।
विज्ञापन

ईसाईयों और मालियों की पुलिया से लेकर श्यामगंज तक लगातार जाम

खुर्रम गौंटिया रोड पर खोदाई चलने की वजह से ईसाईयों की पुलिया से चौकी चौराहे की ओर जाने वाला ट्रैफिक करीब पंद्रह दिनों से श्यामगंज होकर गुजर रहा है। इससे सेटेलाइट से लेकर श्यामगंज तक कई जगह भीषण जाम लग रहा है। मालियों की पुलिया पर हर दो मिनट में जाम की स्थिति पैदा हो रही है। यही हाल श्यामगंज चौराहे का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली कॉलेज के सामने रास्ता सप्ताह भर से बंद, खोदाई अब तक पूरी नहीं

पिछले सप्ताह जल निगम ने बरेली कॉलेज के सामने नाला निर्माण के लिए खोदाई का काम शुरू कर दिया था। इससे पुराने रोडवेज बस अड्डे से होकर नॉवल्टी चौराहे की ओर जाने वाला रोड बंद हो गया। रोडवेज बसें अब सिकलापुर चौराहे या फिर नॉवल्टी चौराहे से होकर बस अड्डे की तरफ आ रही हैं। इससे इन दोनों चौराहें पर दिन भर जाम लगा रहता है। उधर, खुर्रम गौंटिया रोड पहले से बंद है। इसका ट्रैफिक भी श्यामगंज होकर गुजर रहा है। ऐसे में बरेली कॉलेज से रोडवेज बस अड्डा मार्ग बंद होने से मुसीबत और ज्यादा बढ़ गई है।

पटेल चौक पर पहले से फंस रहा था ट्रैफिक, अब और बढ़ी दिक्कत

यहां जल निगम ने 25 फरवरी से खोदाई शुरू की थी। खोदाई शुरू होने के बाद से यहां वाहन रेंगते हुए निकल रहे थे, लेकिन मंगलवार से जल निगम ने पटेल चौक से बरेली कॉलेज की ओर आने वाले रोड की एक लेन बंद कर दी। इससे अब यहां भी दिक्कत बढ़ गई है। एक ही लेन से ट्रैफिक कालीबाड़ी की तरफ आ-जा रहा है। इससे बरेली कॉलेज चौराहे पर जाम लग रहा है।

कंपनी बाग के पास सड़कों पर महीने भर बाद भी पूरी नहीं हो पाई खोदाई

कंपनी बाग के पास सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदाई करीब एक माह से चल रही है। प्रभा टॉकीज रोड पर चौकी चौराहा तक यातायात पहले से ही बंद है। अब कंपनी बाग से सर्किट हाउस की तरफ का रास्ता भी बंद कर दिया गया है। इससे अब कंपनी बाग-चौकी चौराहे के बीच रोड की एक ही लेन पर ट्रैफिक का दबाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है। दूसरी ओर कंपनी बाग से बियावानी कोठी तक खोदाई के बाद सड़क की मरम्मत नहीं की गई है, इससे यहां भी दिक्कत बनी हुई है। विकास भवन रोड पर भी श्यामगंज तक ट्रैफि क रुक रुककर निकल पा रहा है।

जाम से जूझने वाली किला रोड का ट्रैफिक एक ही लेन पर, संकट बढ़ा

किला रोड पर भी एक माह से सीवर खोदाई का काम होने से एक ही लेन पर ट्रैफिक का आवागमन है। यहां चौपुला से सिटी स्टेशन रोड और किला पुल तक रोज जाम लग रहा है, जबकि इस रोड पर चौपुला चौराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा होने की वजह से आधा भी ट्रैफि क नहीं है। वाहनों को मुख्य सड़क छोड़कर दूसरे रास्तों से गुजारा जा रहा है। सिटी स्टेशन के आगे सीवर लाइन के लिए खोदाई चल रही है। इसकी वजह से यहां भी एक ही लेन में वाहनों का आवागमन हो रहा है। इससे यहां रोज लंबा जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed