फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Movement closed at platform six of the junction, will be sealed

जंक्शन के प्लेटफार्म छह पर आवाजाही बंद, होगा सील

Sun, 21 Jun 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
Movement closed at platform six of the junction, will be sealed
बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म छह पर खड़ा आइसोलेशन कोच। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सेकंड एंट्री पर काम पूरा होने के बाद आइसोलेशन कोच भी होंगे सील

विज्ञापन
बरेली। सेकंड एंट्री पर रास्ता बनने के बाद जंक्शन के प्लेटफार्म छह को सील किया जाएगा। आइसोलेशन कोच सैनिटाइज होने के बाद सील कर दिए जाएंगे। यहां बता दें कि जंक्शन पर कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती करने के लिए 11 आईसोलेशन कोच खड़े किए गए हैं। दस कोच में 160 मरीज ही भर्ती किए जा सकेंगे, जबकि एक कोच मेडिकल स्टाफ के लिए होगा।

शुक्रवार से जंक्शन पर सेकंड एंट्री की तरफ से रास्ता बनाने का काम शुरू हो गया। रास्ता बनने और सीसीटीवी लगाने के बाद कोचों को सैनिटाइज किया जाएगा, जिसके बाद कोच और प्लेटफार्म छह को सील कर दिया जाएगा, ताकि कोई असामाजिक तत्व इन कोचों को क्षति न पहुंचा सके। इसके अलावा सिटी स्टेशन पर भी कोचों को सील करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। जंक्शन के आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन सिसौदिया ने बताया कि कोचों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ के जवान तैनात हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed