{"_id":"6a3843a4abcbc6eed2066a3b","slug":"motorcyclist-run-over-by-roadways-bus-dies-bareilly-news-c-184-1-sbly1014-101992-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रोडवेज बस से कुचला बाइक सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रोडवेज बस से कुचला बाइक सवार, मौत
Mon, 22 Jun 2026 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर की टक्कर से बाइक सवार गांव बिलपुर निवासी आकाश (20) छिटककर दूसरी लेन में गिर गए। वहां बरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। हादसा रविवार सुबह 10:30 बजे टिसुआ चौराहे के पास हुआ।
बिलपुर के बैजनाथ ने बताया कि उनका बेटा आकाश एक प्लाईवुड फैक्टरी में नौकरी करता था। वह बरेली जाने के लिए घर से बाइक पर सवार होकर 10:00 बजे निकला था। रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिसुआ चौराहे से पहले बाइक अनियंत्रित हो गई। डिवाइडर की टक्कर से बाइक सवार आकाश छिटककर दूसरी लेन में गिर गया। वहां बरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बस चालक बिना रुके निकल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने उस बस का फोटो खींच लिया। सूचना पर गई पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।बैजनाथ ने पुलिस को रोडवेज बस नंबर देकर तहरीर दी। लापरवाही से बस चलाने और बेटे को कुचलने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि एक्सीडेंट में युवक की मौत हो गई है। बस नंबर के आधार पर उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।