फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Motorcyclist killed, two police personnel injured in accident

Bareilly News: हादसे में बाइक सवार की मौत, दो पुलिस कर्मी घायल

Wed, 23 Sep 2026 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed, two police personnel injured in accident
सीएनजी गैस से भरी मिनी ट्रक से फील्ड यूनिट की गाड़ी को लगी टक्कर से हुई घटना
विज्ञापन

बहेड़ी। देवरनियां थाना क्षेत्र में सोमवार रात हाईवे पर हादसा हो गया। सीएनजी गैस से भरी मिनी ट्रक की फिल्ड यूनिट की गाड़ी में पीछे से टक्कर लग गई। इसमें सड़क किनारे बाइक के साथ खड़ा युवक रिजवान गाड़ी के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि फील्ड यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर ईलम सिंह और कांस्टेबल शत्रुसूदन घायल हो गए।
सूचना पर सीओ बहेड़ी और थाना प्रभारी देवरनियां मौके पर पहुंचे। पता चला कि गैस से भरी गाड़ी बहेड़ी से बरेली की ओर जा रही थी। कनमन के पास टेंपो को ओवरटेक करने के चक्कर में दुर्घटना हुई। इससे फिल्ड यूनिट की गाड़ी पलट गई। हादसे में देवरनियां के सिंहतारा निवासी रिजवान की मौके पर मौत हो गई। दोनों पुलिसकर्मियों का सीएचसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। चालक को हिरासत में लेकर गाड़ी को कब्जे में लिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed