{"_id":"66415728e30b9eb0c20f26a4","slug":"mother-was-murdered-for-not-giving-money-for-liquor-bareilly-news-c-121-1-pbt1008-116207-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शराब के लिए रुपये न देने पर की थी मां की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शराब के लिए रुपये न देने पर की थी मां की हत्या
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला बख्तावरलाल में शनिवार की शाम हुई वृद्धा की हत्या के आरोपी पुत्र को जेल भेज दिया है। मोहल्ला निवासी बिंदु देवी (55) पत्नी रघुवीर शरण की शनिवार की शाम उनके घर में ही हत्या हो गई थी। बिंदु की पुत्री रचना देवी ने कोतवाली में अपने सगे भाई ब्रजेश उर्फ सागर पर अपनी मां की जहर देकर और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
पुलिस ने इसमें रिपोर्ट दर्ज की थी। शनिवार को ही आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी पुलिस के सामने ही बड़े आराम से सिगरेट पी रहा था। इससे लग रहा था कि उसे अपनी मां की मौत का कोई गम नहीं है। पुलिस ने रविवार को आरोपी का चालान कर दिया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
चालान करने से पहले पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उसे अपनी मां की हत्या किए जाने का कोई अफसोस नही है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां उसे शराब पीने के लिए पैसे नहीं देती थी, इसलिए उसने अपनी मां की हत्या की है। रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शाम को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने घर से शराब के 150 खाली पौव्वे बरामद किए हैं। मृतका की दूसरी पुत्री शीतल ने बताया कि उनके भाई ने उनके सामने ही मां की गर्दन दबाई थी। शीतल ने बमुश्किल अपनी मांं को बचाया और उसे अस्पताल ले गई। अस्पताल में डॉक्टर ने उसकी मां को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
-- --
बिंदु पुत्रियोंं के साथ चली जाती तो बच सकती थी उसकी जान
बिंदु की तीनों पुत्रियों शीतल, रचना और नीतू ने अपनी मां को कई बार अपने घर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन बिंदु अपनी पुत्रियों के घर नहीं गईं। बिंदु को यह डर था कि यदि वह अपनी पुत्रियों के साथ चली जाएंगी तो उनका बेटा उनका मकान तहस नहस कर देगा। बहनों ने बताया कि ब्रजेश ने कक्षा पांच तक पढ़ाई की है और उसके बाद गलत संगत में पड़ गया।
छह माह पहले भी मां को दिया था जहर
शीतल ने बताया कि ब्रजेश ने लगभग छह माह पहले भी उनकी मां को जहर दिया था। इससे उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी। पुत्रियों ने उपचार में काफी पैसा खर्च कर अपनी मां को बमुश्किल बचाया था।