{"_id":"687373e600e927161e0cfc62","slug":"mother-killed-her-one-month-old-daughter-in-lakhimpur-kheri-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां बनी कातिल: तालाब में डुबोकर एक महीने की बच्ची को मार डाला, ढूंढते रहे परिजन; फिर महिला ने खुद बताया सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां बनी कातिल: तालाब में डुबोकर एक महीने की बच्ची को मार डाला, ढूंढते रहे परिजन; फिर महिला ने खुद बताया सच
Sun, 13 Jul 2025 02:23 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 13 Jul 2025 02:23 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी जिले में एक मां ने तालाब में डुबोकर अपनी एक माह की बच्ची की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मां ने तालाब में डुबोकर एक महीने की बच्ची को मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहम्मदी के गांव खेतहारा निवासी एक विवाहिता ने अपनी दूधमुंही बच्ची की तालाब में डूबोकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
खेतहारा गांव में रहने वाले धूपसिंह राठौर ने अपनी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि 12 जुलाई को पत्नी कुसुम एक माह की बच्ची मानवी को लेकर घर से बिना बताए चली गई थी। धूपसिंह ने अपने भाई ध्रुव कुमार, माता कुंती देवी और गावं के नरेंद्र, कलेक्टर व ओमप्रकाश के साथ अपनी पत्नी कुसुम को ढूंढ रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान गावं के बाहर पत्नी सड़क के किनारे मिली। पूछताछ करने पर उसने बच्ची को गावं के बाहर तालाब में डूबोकर हत्या कर देने की बात बताई। परिजन तालाब के पास पहुंचे और निशानदेही पर मानवी को निकाला। फिलहाल पूरे मामले की जांच करते हुए पुलिस आरोपी कुसुम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन