फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mother dies of shock after her daughter was molested by a man in bareilly

Bareilly: बेटी से छेड़खानी के बाद सदमे में मां की मौत, चर्चा- पुलिस की कार्रवाई से आहत थी महिला

Sun, 01 Sep 2024 01:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Sep 2024 01:39 PM IST
सार

फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में महिला की नाबालिग बेटी से स्मैक तस्कर के डॉक्टर बेटे ने छेड़खानी की थी। महिला ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। चर्चा है कि समाज में बदनामी और आरोपी के उसी दिन जमानत पर छूटकर घर आने से महिला सदमे मे थी। 

विज्ञापन
Mother dies of shock after her daughter was molested by a man in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में बेटी से छेड़खानी के बाद शनिवार को मुकदमे की वादी किशोरी की मां की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है लेकिन चर्चा है कि सदमे में महिला की जान गई है। दावा किया जा रहा है कि बेटी से छेड़खानी करने के आरोपी को थाने में मेहमान की तरह बैठाकर शांतिभंग की आशंका में चालान की कार्रवाई करके खानापूर्ति करने को लेकर वह परेशान चल रही थीं। 

विज्ञापन


एक सप्ताह पहले इलाके के चर्चित स्मैक तस्कर की पत्नी ने कस्बा के शातिर स्मैक तस्कर शराफत उर्फ भाईजान के डॉक्टर बेटे असद पर 15 वर्षीय बेटी के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया था। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। अगले दिन आरोपी को हिरासत में लेकर थाना में बैठाया और शाम को जेल भेजने के बजाय उसका शांतिभंग में चालान कर दिया था। वह शाम को ही जमानत पर घर आ गया था।

विज्ञापन

सदमे में थी महिला 
उस वक्त आरोपी की पुलिस से सेटिंग को लेकर काफी चर्चा रही। पीड़ित की मां पुलिस के हीलाहवाली वाले रवैये को लेकर सदमे में थी। आरोपी उसी के घर के पास होकर रोज क्लीनिक पर जाता था। चर्चा है कि समाज में बदनामी और आरोपी के उसी दिन जमानत पर छूटकर घर आने से वह सदमे में थीं, बदनामी के चलते चार दिन पहले अपने बच्चों के साथ वह उत्तराखंड के काशीपुर अपने मायके चली गई थीं। 

शुक्रवार को उनके दिमाग की नस फटने से नाक से खून आ गया। हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उनके पति और परिजन शव को लेकर घर आए। महिला के परिवार में पति और तीन बेटियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed